Advertisement

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला आज, जानें मौसम से लेकर पिच तक का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलती है. अब तक टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 31 टी20 मुकाबले हो चुके हैं. जिसमें टीम इंडिया ने 20 में जीत दर्ज की है.

India vs West Indies
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:37 AM IST

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी 6 अक्टूबर को होने वाला है. टीम इंडिया ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है. अब टी20 मुकाबलों की बारी है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. चलिए दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन के बारे में जानते हैं. ये भी जानते हैं कि लखनऊ में मौसम कैसा रहेगा और इकाना की पिच बल्लेबाजों के लिए कैसी रहेगी?

बल्लेबाजों के लिए कैसी रहेगी पिच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला आज लखनऊ में खेला जाएगा. इकाना स्टेडियम की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच अच्छा संतुलन देखने को मिलेगा. इस पिच पर शुरुआत में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती उछाल मिल सकता है. लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे पिच बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना मुश्किल होता जाएगा. इकाना स्टेडियम की पिच की गिनती उन मैदानों में होती है, जहां गेंदबाजों को फायदा होता है. इस पिच पर बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल होगा. हालांकि बल्लेबाज भी धैर्य के साथ अच्छा स्कोर कर सकते है.

कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?
आज यानी 6 अक्टूबर को लखनऊ का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. यूपी की राजधानी में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है. हवाए भी बहुत ही धीमी गति से चलेगी. 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

लखनऊ के मौसम के बारे में जानिए

कौन किसपर है भारी?
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबलो में अब तक 31 बार भिड़ंत हुई है. इसमें से 20 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है. जबकि वेस्टइंडीज की टीम को 10 बार विजय हासिल हुई है. इस मैच बेनतीजा रहा है. इस तरह से टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी. जिसमें टीम इंडिया को 5 विकेट से जीत मिली थी. उस मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की थी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement