IND vs ZIM 1st T20I: 14 मैच में 11 जीत... टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड, जानें आप फ्री में कहां देख सकते हैं मैच और कैसा है पिच का मिजाज?

IND vs ZIM Head To Head In T20: भारतीय टीम जिम्बाब्वे से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. पहला मैच 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस देश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है. टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे की धरती पर अभी तक कुल 12 टी-20 इंटरनेशल मैच खेले हैं. इसमें भारतीय टीम को 9 मैचों में जीत मिली है. रिकॉर्ड को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी है. अब देखना है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम कैसा खेल दिखाती है.

Shreyas Iyer (right) and Sikandar Raza Shaking Hands while Posing with the Trophy (Photo Source: BCCI X)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

India vs Zimbabwe 1st T20I: भारत और इंडिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई 2026 से होने जा रहा है. गुरुवार को पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यहां आप जान सकते हैं टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड है, आप फ्री में कहां मैच देख सकते हैं और पिच का मिजाज कैसा है?

हर हाल में सीरीज जीतना चाहेगी टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज हर हाल में जीतना चाहेगी. आपको मालूम हो कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हार चुकी है. आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 0-2 से सीरीज हारी थी. उधर, इंग्लैंड ने 5 मैच की टी-20 सीरीज में 0-4 से हराया था. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ अब श्रेयस अय्यर पहली जीत तलाशेंगे.

टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड 
टी-20 इंटरनेशल मुकाबले में टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है. अभी तक भारत और जिम्बाब्वे के बीच कुल 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इसमें टीम इंडिया ने 11 मैच जीते हैं जबकि 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. यदि जिम्बाब्वे की धरती पर भारत के रिकॉर्ड को देखें तो टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे की धरती पर अभी तक कुल 12 टी-20 इंटरनेशल मैच खेले हैं.

इसमें भारतीय टीम को 9 मैचों में जीत मिली है. टीम इंडिया जिम्बाब्वे में 4 टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेल चुकी है. भारतीय टीम ने 4 में से 3 सीरीज जीती है और एक टाई हुई है. अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे में पांचवीं टी-20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने के लिए तैयार है. आपको मालूम हो कि भारत और जिम्बाब्वे टीम आखिरी बार टी-20 वर्ल्डकप 2026 में भिड़ी थीं, जहां भारतीय टीम ने 72 रनों से जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया हरारे में 2024 टी-20 वर्ल्डकप के बाद 5 मैचों की सीरीज खेली थी. पहले मैच में हार के बाद सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और 4-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया. 

कहां कैसे और कब देख सकते हैं मैच 
1. भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 कब और कहां खेला जाएगा: भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 मैच 23 जुलाई दिन गुरुवार को खेला जाएगा. यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

2. Ind vs ZIM के बीच कितने बजे शुरू होगा मैच: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले शाम को 4 बजे होगा.

3. भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 मैच कैसे देख सकते हैं: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच को भारतीय फैंस Unite8 स्पोर्ट्स टीवी पर देख सकते हैं. इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव पर होगा. इस मैच को आप लाइव ऑनलाइन फैनकोड पर देख सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा. आप इंडिया वर्सेज जिम्बाब्वे मैच को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. 

पिच का मिजाज: हरारे स्पोर्ट्स क्लब के पिच पर आमतौर पर थोड़ा उछाल रहता है और बारिश व हवा से गेंद में मूवमेंट होता है. इस पिच पर पहले बैटिंग करने में आसानी होती है. पहले बैटिंग करने वाली टीम चौके-छक्कों की बरसात कर सकती है. दूसरी पारी में स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टी-20 में 160-170 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है.

इंडिया vs जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमा का स्क्वॉड
टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, सुर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह और प्रिंस यादव.

जिम्बाब्वे की टीम 
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी और मिल्टन शुम्बा.


 

Read more!

RECOMMENDED