विस्फोटक बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का भारत में पहला मुकाबला खेलने के लिए इंतजार बढ़ता जा रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिली है. लेकिन अब तक खेले गए 3 टी20 मैच उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर ही रहना पड़ा है. अब चौथा टी20 मुकाबला खेला जाना है. इस बीच वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है और फैंस कयास लगा रहे हैं कि चौथे मैच में उनको जरूर मौका मिलेगा.
सूर्यवंशी का इंस्टाग्राम पर पोस्ट-
तीसरे टी20 मुकाबले के बाद और चौथे टी20 मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. इस पोस्ट के बाद फैंस में उम्मीद जगी है कि उनको चौथे टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. वैभव सूर्यवंशी ने कई तस्वीरें शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है- स्टे सीटेड. इसका मतलब है कि अपनी जगह बैठे रहें.
फैंस लगा रहे हैं कयास-
वैभव सूर्यवंशी के इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद फैंस को उम्मीद जगी है. फैंस का मानना है कि मैनेजमेंट की तरफ से सूर्यवंशी को हिंट मिल गया है या फिर उनको कंफर्म कर दिया गया है कि वे चौथे टी20 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. कुछ फैंस का ये भी मानना है कि वैभव की तरफ से ये पोस्ट ऐसे ही किया गया है. इसका कोई मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए.
तस्वीरों में नेट्स पर पसीना बहा रहे सूर्यवंशी-
वैभव सूर्यवंशी ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्क की है. उसमें वे नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे हैं. बैटिंग से बड़े शॉट्स खेलते नजर आ रहे हैं. लेकिन ये तस्वीरें पुराने मैचों की नेट्स प्रैक्टिस की हैं. उधर, टीम इंडिया हैदराबाद पहुंच गई है. लेकिन अभी तक कोई भी प्रैक्टिस नहीं की है.
सूर्यवंशी ने घरेलू मैदान पर नहीं खेला है कोई मैच-
वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया है. उन्होंने अब तक 8 टी20 मुकाबले खेले हैं. लेकिन अभी तक उनको भारत में घरेलू मैदान पर कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. उनको कई घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा बनाया गया है. लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है.
ये भी पढ़ें: