scorecardresearch

Abhishek Sharma Record: 18 गेंद में 50 रन ठोक अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कोहली और संजू का रिकॉर्ड, ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

भारत ने इंदौर में खेले गए टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. भारत के जीत के हीरो अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह रहे. अभिषेक ने 30 गेंदों में 69 रन बनाए तो वहीं अर्शदीप ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. हम आपको बता रहे हैं अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी तूफानी पारी के दौरान क्या-क्या रिकॉर्ड बनाए?

Advertisement
Abhishek Sharma (Photo: PTI) Abhishek Sharma (Photo: PTI)

Abhishek Sharma Scored 50 Runs off 18 Balls: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 14 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. भारत के जीत के हीरो अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और अर्शदीप सिंह रहे. अभिषेक ने 30 गेंदों में 69 रन बनाए तो वहीं अर्शदीप ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. आपको मालूम हो कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए थे. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी. इस तरह से भारत ने मैच को 14 रनों से जीत लिया. हम आपको बता रहे हैं अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी तूफानी पारी के दौरान क्या-क्या रिकॉर्ड बनाए?
 
अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ीं ये उपलब्धियां

1. तोड़ा विराट कोहली और संजू सैमसन का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 30 गेंदों में कुल 69 रन बनाए. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने इस मैच में सिर्फ 18 गेंदों पर 50 रन पूरे कर लिए. इस तरह से अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत की ओर से खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली और संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा.

कोहली ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंदों में 50 रन बनाए थे. उधर, सैमसन ने इसी सीरीज के दूसरे टी-20 में 21 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे. आपको मालूम हो कि टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अभिषेक शर्मा ने अपने नाम किया. डेविड वॉर्नर और कॉलिन मुनरो ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 गेंदों में 50 रन बनाए हैं. वैसे वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड क्विंटन डिकॉक के नाम है. क्विंटन डिकॉक ने साल 2023 में महज 15 गेंदों में 50 रन बनाए थे. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा: 18 गेंद में 50 रन (2026)
  • विराट कोहली: 21 गेंद में 50 रन (2019)
  • संजू सैमसन: 21 गेंद में 50 रन (2026)
  • रोहित शर्मा: 22 गेंद में 50 रन (2016)
  • रोहित शर्मा: 23 गेंद में 50 रन (2019)
  • सूर्यकुमार यादव: 23 गेंद में 50 रन (2023) 

अभिषेक ने सबसे तेज 2 हजार रन किए पूरे 
अभिषेक शर्मा के नाम भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में एक और उपलब्धि जुड़ी. अभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन पूरे किए. बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 1024 गेंदों में 2 हजार रन बनाए. इस तरह से उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1164 गेंदों में  2 हजार रन पूरे किए थे.  

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन

  • अभिषेक शर्मा (भारत): 1024 गेंद पर 2000 रन
  • सूर्यकुमार यादव (भारत): 1164 गेंद पर 2000 रन
  • एरोन फिंच ( ऑस्ट्रेलिया): 1283 गेंद पर 2000 रन

इस साल अभी तक अभिषेक शर्मा के नाम 68 छक्के
अभिषेक शर्मा ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 5 छक्के लगाए. इस तरह से वह साल 2026 में अभी तक टी-20 इंटरनेशनल में 68 छक्के लगा चुके हैं. अभिषेक शर्मा ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव की बराबरी की. आपको मालूम हो कि सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में कुल 68 छक्के लगाए थे.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के 

  • अभिषेक शर्मा: साल 2026 में अबतक कुल 68 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव: साल 2022 में कुल 68 छक्के
  • अभिषेक शर्मा: साल 2025 में कुल 54 छक्के
  • ईशान किशन: साल 2026 में अबतक कुल 52 छक्के
  • साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान): साल 2025 में कुल 45 छक्के