Advertisement

एक दिन, 3 एशिया कप... तीनों टूर्नामेंट में चैंपियन बना भारत

भारत ने एक दिन में 3 एशिया कप पर कब्जा किया. सबसे पहले भारत ने विमेंस क्रिकेट एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया. जबकि विमेंस जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में चीन को हराया और मेंस जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में साउथ कोरिया को हराया.

India won three tournaments in a single day (Photo: @BCCIWomen/@TheHockeyIndia)
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

भारत के लिए रविवार यानी 13 सितंबर का दिन काफी लकी साबित हुआ. इस दिन भारत ने एक, दो नहीं, बल्कि 3 एशिया कप पर कब्जा किया. इसके साथ ही भारत की 2 टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी कर लिया. विमेंस क्रिकेट एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराया. जबकि जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत की महिलाओं ने चीन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. उधर, जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत के पुरुषों ने भी साउथ कोरिया को हराया और कप पर कब्जा किया.

विमेंस क्रिकेट एशिया पर टीम इंडिया का कब्जा-
भारत की महिलाओं ने 8वीं बार विमेंस क्रिकेट एशिया कप पर कब्जा किया. टीम इंडिया ने भारत मुकाबले में श्रीलंका 72 रनों के बड़े अंतर से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 183 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 111 रन ही बना सकी. भारत की तरफ से श्री चरणी ने 4 विकेट और दिप्ति शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए. टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने 59 रन और शेफाली वर्मा ने 68 रनों की पारी खेली.

विमेंस जूनियर हॉकी एशिया कप-
चीन में आयोजित विमेंस जूनियर हॉकी एशिया कप पर भारत ने कब्जा किया. भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराया. फाइनल में 17वें मिनट में सानिका चंद्रकांत ने गोल किया. टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है. इसके साथ ही भारत ने जूनियर महिला वर्ल्ड कप 2027 के लिए टॉप 4 टीम के तौर पर जगह बना ली है. सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 5-1 से हराया था.

मेंस जूनियर हॉकी एशिया कप-
13 सितंबर को मेंस जूनियर हॉकी एशिया कप का फाइनल मुकाबला भी खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को हराया. फाइनल में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की और ट्रॉफी पर कब्जा किया. भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराया. कप्तान अनमोल इक्का ने इस टूर्नामेंट में अकेले 17 गोल किए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement