Advertisement

Axar Patel Wedding: केएल राहुल के बाद अब क्रिकेटर अक्षर पटेल ने की शादी...वायरल हुआ बारात का वीडियो

केएल राहुल के बाद क्रिकेटर अक्षर पटेल ने भी शादी कर ली.अक्षर पटेल अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ 26 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए. अक्षर और मेहा ने जनवरी 2022 में कथित तौर पर लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सगाई कर ली थी.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

इंडियन क्रिकेट टीम में इन दिनों शादी का मौसम चल रहा है. हाल ही में केएल राहुल ने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया से 23 जनवरी को शादी की. अब एक और क्रिकेटर क्लीन बोल्ड हो गए. टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल ने गुरुवार (26 जनवरी) को एक अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल से शादी कर ली. क्रिकेटर ने गुजरात के वडोदरा में अपनी डाइटिशियन मंगेतर से शादी कर ली.

वीडियो हुआ वायरल
बुधवार (25 जनवरी) को इस जोड़े की मेहंदी सेरेमनी और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन था.अक्षर और मेहा ने जनवरी 2022 में कथित तौर पर लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सगाई कर ली थी. अक्षर की पत्नी मेहा पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं. मेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं. ट्विटर पर अक्षर की शादी का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमें वो बारात लेकर निकले हैं. दूल्हा बने अक्षर अपनी बारात में डांस करते नजर आए. उनके साथ पारिवारिक सदस्य साथ बैठे नजर आए. अक्षर और मेहा की मेंहदी और हल्दी की रश्में भी हुईं जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं. इस समारोह में क्रिकेटर जयदेव उनादकट भी पहुंचे थे. 

कौन है मेहा?
 इसके अलावा अक्षर पटेल ने अपनी दुल्हनिया मेहा के साथ संगीत सेरेमनी में भी डांस किया. अक्षर पटेल और मेहा एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे. चूंकि मेहा पेशे से डाइटिशियन हैं वो अक्सर सोशल मीडिया पर डाइट प्लान भी शेयर करती हैं. अक्षर पटेल और मेहा को कई बार साथ में छुट्टियां बिताते हुए भी देखा गया है. हाल ही में दोनों अमेरिका भी गए थे. अक्षर पटेल ने इसी साल के शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. वह शानदार गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 8 टेस्ट, 49 वनडे और 40 टी20 में क्रमश: 47, 56 और 37 विकेट चटकाए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement