Advertisement

Asian games 2026 india: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड

मंगलवार को निस्शिन के करोगी एथलेटिक पार्क में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी.

Kranti Gaud, Radha Yadav
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

69 रन पर ढेर हुई एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. मंगलवार को निस्शिन के करोगी एथलेटिक पार्क में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का अपना खिताब बरकरार रखा. खास बात है कि, यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड मेडल भी रहा.

स्मृति मंधाना ने खेली शानदार पारी
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पावरप्ले में ही 66 रन जोड़ दिए. शेफाली वर्मा ने श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू के एक ओवर में तीन छक्के लगाए. स्मृति ने 30 गेंदों में अपना 37वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया. वह 45 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं, शेफाली 48 रन बनाकर पवेलियन लौटीं और अर्धशतक से सिर्फ दो रन दूर रह गईं.

हरमनप्रीत कौर ने स्मृति के साथ 42 रन की साझेदारी की, लेकिन 15वें ओवर में 29 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद ऋचा घोष ने तेजी से रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 49 रन की पारी खेली. भारत ने 20 ओवर में 216/3 का स्कोर खड़ा किया.

एशियन गेम्स में सबसे बड़ा स्कोर
भारत का 216 रन का स्कोर एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर रहा है. इससे पहले यह रिकॉर्ड हांश्रीलंका की टीम 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. शेफाली वर्मा ने शुरुआती ओवरों में इमेशा दुलानी और हसिनी परेरा को आउट किया. इसके बाद दीप्ति शर्मा ने श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को 29 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इस विकेट के बाद श्रीलंका की पारी लगातार लड़खड़ाती गई. पूरी टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर ऑलआउट हो गई.

दीप्ति शर्मा भारत की सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने सिर्फ 6 रन देकर 3 विकेट लिए. शेफाली वर्मा, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल को भी 2-2 विकेट मिले. भारत ने 147 रन की बड़ी जीत के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. श्रीलंका को लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता.
 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement