साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, स्मृति मंधाना को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

साउथ अफ्रीका के दौरे भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में युवा खिलाड़ी अनुष्का शर्मा को मौका मिला है. टीम की कमान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया है. टीम का दौरा 17 अप्रैल से शुरू होगा.

Team India (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम हमनप्रीत कौर की अगुवाई में खेलेगी. इस दौरान टीम इंडिया 5 टी20 मैच खेलेगी. यह दौरा 17 अप्रैल से शुरू होगा और 27 अप्रैल तक चलेगा.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का ऐलान-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान किया है. टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है. जबकि उपकप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया है. इस टीम में अनुभवी और युवा प्रतिभा को शामिल किया गया है.

अनुष्का शर्मा को मिला मौका-
बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के दौरे किए लिए सरप्राइज दिया है. टीम में अनुष्का शर्मा को मौका दिया गया है. अनुष्का शर्मा 22 साल की है. उन्होंने महिला प्रीमियर लीग में सभी का ध्यान आकर्षित किया था. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. जिसका फायदा उनको अब मिला है. अनुष्का को टीम में चुना गया है. वो साउथ अफ्रीका के दौरे पर भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर सकती हैं.

गेंदबाजी में शानदार कॉम्बिनेशन-
टीम इंडिया में गेंदबाजी का शानदार कॉम्बिनेशन है. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ को सौंपी गई है. जबकि स्पिनर के तौर पर टीम में दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल को मौका मिला है.

विकेटकीपर के तौर पर टीम में ऋचा घोष और उमा छेत्री को मौका मिला है. टीम इंडिया काफी संतुलित नजर आ रही है. टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा जैसी भरोसेमंद खिलाड़ी हैं तो अनुष्का शर्मा जैसी युवा प्रतिभावान खिलाड़ी हैं.

टी20 सीरीज का शेड्यूल-
महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर 5 टी20 मैच खेलेगी. 17 अप्रैल को डरबन में पहला मैच खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला 19 अप्रैल को डरबन में ही खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा मैच 22 अप्रैल को जोहान्सबर्ग खेला जाएगा. इसी मैदान पर 25 अप्रैल को चौथा मैच होगा. जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टीम-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरानी, ​​श्रेयांका पाटिल, कश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा चेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED