Rishabh Pant and Sanju Samson
Rishabh Pant and Sanju Samson
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी भी है, जिन्होंने की ट्रॉफी अपने नाम किया है. लेकिन कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी है, जिन्होंने अब तक एक बार भी विजयी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. इतना ही नहीं, इन खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मैच भी खेले हैं. लेकिन कभी भी उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया. चलिए आपको ऐसे ही 5 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल में 100 से अधिक मैच खेले हैं, लेकिन वो कभी भी टूर्नामेंट जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं.
संजू सैमसन-
टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन आईपीएल में अब तक किसी भी विजयी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. सैमसन ने अब तक आईपीएल में 177 मैच खेले हैं. लेकिन अभी तक एक बार भी ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. आईपीएल में सैमसन अनलकी रहे हैं.
ऋषभ पंत-
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रहे ऋषभ पंत भी अब तक आईपीएल में ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं. पंत ने आईपीएल में अब तक 125 मैच खेले हैं. पंत को साल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा था. आईपीएल के महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे. लेकिन वो कभी भी ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं.
युजवेंद्र चहल-
युजवेंद्र चहल भी ऐसे ही दिग्गज भारतीय खिलाड़ी हैं, जो अब तक कभी भी आईपीएल में ट्रॉफी नहीं जीती है. चहल साल 2025 में फाइनल मुकाबला भी खेला था. लेकिन फाइनल में उनकी टीम पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था. चहल ने आईपीएल 174 मैच खेले हैं. लेकिन अभी भी ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं.
केएल राहुल-
टीम इंडिया के भरोसमंद बल्लेबाज रहे केएल राहुल भी आईपीएल में अनलकी साबित हुए हैं. राहुल ने आईपीएल में अब तक 145 मैच खेले हैं. लेकिन उनको कभी ट्रॉफी जीतने का सौभाग्य नहीं मिला. राहुल कभी भी ऐसी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं, जिसने ट्रॉफी जीती है.
अक्षर पटेल-
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल आईपीएल में अपनी टीम के लिए अनलकी रहे हैं. अक्षर पटेल ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी की थी. लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम साबित हुए. अक्षर पटेल ने आईपीएल में 145 मैच खेले हैं.
ये भी पढ़ें: