IPL 2026: चैंपियन RCB को ₹20 करोड़, गुजरात को भी करोड़ों मिले; 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जीते 5 अवॉर्ड, 40 लाख के साथ मिली चमचमाती कार

फाइनल में हारने के बावजूद गुजरात टाइटंस खाली हाथ नहीं लौटी. रनर-अप टीम को 13 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली. वहीं प्लेऑफ में पहुंचने वाली अन्य टीमों को भी इनाम दिया गया.

ipl prize money
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST
  • RCB को ₹20 करोड़, गुजरात को ₹13 करोड़
  • जानिए किसे मिली कितनी प्राइज मनी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का एंड हो चुका है. फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. खिताब जीतने के साथ ही RCB पर पैसों की भी बारिश हुई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से IPL 2026 के लिए 46.5 करोड़ रुपए से अधिक का कुल प्राइज पूल रखा गया था, जिसमें चैंपियन टीम को 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली.

चैंपियन RCB को 20 करोड़, गुजरात को 13 करोड़
फाइनल में हारने के बावजूद गुजरात टाइटंस खाली हाथ नहीं लौटी. रनर-अप टीम को 13 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली. वहीं प्लेऑफ में पहुंचने वाली अन्य टीमों को भी इनाम दिया गया. तीसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपए मिले. चौथे स्थान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपए दिए गए. हालांकि पांचवें से दसवें स्थान तक रहने वाली टीमों को लीग की ओर से कोई आधिकारिक प्राइज मनी नहीं मिलती. उनकी कमाई स्पॉन्सरशिप, टिकट बिक्री, मर्चेंडाइज और ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू से होती है.

15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे सीजन के सबसे बड़े स्टार
इस सीजन अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं तो वह राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे. युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की. वैभव सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ही नहीं रहे, बल्कि उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल 5 अवॉर्ड मिले.

इन पुरस्कारों के जरिए उन्हें कुल 40 लाख रुपए की नकद राशि और एक कार भी मिली. इतनी कम उम्र में ऐसा प्रदर्शन करने वाले वह IPL इतिहास के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं.

रबाडा के सिर सजी पर्पल कैप
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पूरे सीजन में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की. हालांकि उनकी टीम खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन रबाडा का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में चर्चा का विषय रहा.

IPL में कैसे बांटी जाती है प्राइज मनी?
IPL में मिलने वाली प्राइज मनी सिर्फ टीम मालिकों को नहीं दी जाती. लीग के नियमों के मुताबिक इनामी राशि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और फ्रेंचाइजी के बीच बांटी जाती है. आमतौर पर कुल प्राइज मनी का करीब 50% हिस्सा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मिलता है, जबकि बाकी 50% फ्रेंचाइजी के हिस्से में जाता है.

18 साल में कई गुना बढ़ी इनामी राशि
जब IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी, तब चैंपियन टीम को सिर्फ 4.8 करोड़ रुपए मिलते थे. मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और लीग की बढ़ती लोकप्रियता के कारण यह राशि लगातार बढ़ती गई. अब 2026 में विजेता टीम को 20 करोड़ रुपए मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED