RCB's Rajat Patidar (L) and GT's Shubman Gill in frame. (X)
RCB's Rajat Patidar (L) and GT's Shubman Gill in frame. (X)
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. एक समय टीम मुश्किल में दिखाई दे रही थी, लेकिन बीच के और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने रनों का योगदान देकर स्कोर टीम को एक अच्छे स्कोर की स्थिति तक पहुंचा दिया. अब IPL 2026 का खिताब जीतने के लिए RCB को 156 रन बनाने होंगे.
शुरुआती झटकों से दबाव में आई गुजरात
फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में गुजरात की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. सुभमन गील जैसे दिग्गज खिलाड़ी के चीम से लोगों बड़े स्कोर की उम्मीद थी. जहां साई सुदर्शन केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं गुजरात के कप्तान शुभमन गिल भी 8 बॉल में सिर्फ 10 रन ही बना कर चलते बने. टीम पर दोनों के जल्दी ही पवेलियन लौटने से टीम में निराशा साफ दिखाई दी, साथ ही बाद में बल्लेबाजी करने आग खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ गया. इसके बाद निशांत सिंधु ने 20 रन की पारी खेलकर संभलने की कोशिश की, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वहीं विकेटकीपर और बल्लेबाज जोस बटलर भी केवल 19 रन बनाकर आउट हो कर वापिस पवेलियन चले गए.
वॉशिंगटन सुंदर ने दिखाई जिम्मेदारी
जब लगातार विकेट गिर रहे थे, तब वॉशिंगटन सुंदर टीम का दबाव कम करते नजर आए और उन्होंने 37 गेंदों पर नाबाद 50 रन जोड़ कर टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी पारी में पांच चौके शामिल रहे. सुंदर ने परिस्थिति को समझते हुए संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया. उनकी यह पारी गुजरात के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई, जिसके बदौलत टीम 155 के स्टोर तक पहुंची.
निचले क्रम ने बढ़ाया स्कोर
वहीं अर्शद खान ने सिर्फ 6 गेंदों में 15 रन की तेज पारी खेली और रनगति को थोड़ा सा बढ़ाया. राहुल तेवतिया ने 7 रन, जेसन होल्डर ने 7 रन और राशिद खान ने भी केवल 7 रन का योगदान दिया. वहीं अतिरिक्त रन के रूप में भी टीम को 5 रन मिले.
RCB के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
RCB की ओर से गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा. जोश हेजलवुड ने अहम मौकों पर विकेट निकाले और गुजरात के शीर्ष क्रम को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया. भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या और रासिख सलाम ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. फाइनल के दबाव में RCB के गेंदबाजों ने काफी अनुशासित प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत गुजरात बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी.
अब RCB की बल्लेबाजी पर नजर
गुजरात ने 20 ओवर में 155 रन बनाए हैं, ऐसे में RCB को जीत और अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए 156 रन की जरूरत है. लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन फाइनल का दबाव हर टीम पर असर डालता है. अगर गुजरात के गेंदबाज शुरुआती विकेट निकालने में सफल रहते हैं तो मुकाबला रोमांचक हो सकता है. वहीं RCB की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप इस लक्ष्य को हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अब देखना होगा कि क्या RCB अपना दूसरा IPL खिताब जीत पाएगी, या GT के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते हुए RCB के हाथ से 2026 का टाइटल छीन लेंगे.
ये भी पढ़ें