आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में शनिवार (4 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने 163 रनों का लक्ष्य 18.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के साथ दिल्ली ने सीजन में लगातार दूसरी सफलता हासिल की, जबकि मुंबई को इस सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी.
समीर रिजवी की तूफानी पारी ने बदला मैच
रनचेज के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. केएल राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं नितीश राणा बिना खाता खोले रन आउट हो गए. ऐसे मुश्किल हालात में समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला. उन्होंने पहले पाथम निसंका के साथ 66 रनों की अहम साझेदारी की.
निसंका ने 44 रनों की पारी खेली. इसके बाद रिजवी ने डेविड मिलर के साथ 78 रनों की साझेदारी कर मैच को पूरी तरह दिल्ली के तरफ में झुका दिया. समीर रिजवी ने 51 गेंदों पर 90 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और सात छक्के शामिल रहे. वहीं डेविड मिलर ने नाबाद 21 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.
मुंबई इंडियंस को नहीं मिल अच्छी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने पावरप्ले में ही दो अहम विकेट गंवा दिए. रयान रिकेलटन और तिलक वर्मा को मुकेश कुमार ने एक ही ओवर में आउट कर दिया.
रोहित शर्मा ने जरूर 35 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन वह उसे बड़ी इनिंग में नहीं बदल पाए. उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ 53 रनों की साझेदारी की. सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे. हालांकि उनके आउट होते ही मुंबई की पारी की रफ्तार धीमी पड़ गई.
मिडिल ऑर्डर में शेरफेन रथरफोर्ड और नमन धिर सस्ते में आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई. हालांकि अंत में मिचैल संतर (नाबाद 18 रन) और कॉर्बिन बॉश ने कुछ तेज रन बनाए और टीम का स्कोर 162 तक पहुंचाया.
दिल्ली की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
मुंबई की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.