आईपीएल 2026 अब समापन की तरफ बढ़ रहा है. एलिमिनेटर मुकाबला आज खेला जाना है. ये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. एलिमिनेटर मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स की तरफ से क्लियर मैसेज आया है. टीम का मैसेज साफ है कि टीम इस बार सिर्फ खेलने नहीं उतरेगी, बल्कि मैदान में योद्धा उतरेंगे.
राजस्थान रॉयल्स का क्लियर मैसेज-
एलिमिनेटर मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक क्लियर मैसेज दिया गया है. इसमें राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कहा गया कि हर बार जब रास्ते टकराएं, मंजिल बस एक कदम दूर रह गई. पर इस बार राजस्थान सिर्फ खेलने के लिए नहीं उतरेगा, इस बार उतरेंगे योद्धा. क्योंकि जब इरादो में आग हो तो पिछले जख्म ताकत बन जाते हैं. हर रॉयल के दिल में सिर्फ एक आवाज- हल्ला बोल. ये गुलाबी रंग आज शांत नहीं रहेगा, राजस्थान आएगा, अपने इतिहास को बदलने. आज युद्ध होगा और इस युद्ध में हर दिल में एक ही नाम गूंजेगा- राजस्थान रॉयल्स.
IPL 2026 में RR का गेम-
आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स अब तक 14 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान टीम ने 16 अंक हासिल किए हैं. राजस्थान रॉयल्स को 8 मैचों में जीत मिली है. जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने प्लस 0.189 के नेट रन रेट से प्लेऑफ में जगह बनाई है. अब राजस्थान रॉयल्स के पास पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है. राजस्थान रॉयल्स को अगर इस सीजन में आगे बढ़ना है तो आज के एलिमिनेटर मैच को जीतना ही होगा.
RR के पास संतुलित टीम-
राजस्थान रॉयल्स के पास आक्रामक और संतुलित टीम है. इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं. 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी हैं तो रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम में हैं.
आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी एक बड़ा नाम बनकर उभरे हैं. उन्होंने अब तक 583 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. इस सीजन में सूर्यवंशी ने अब तक 14 मैच खेले हैं. सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 232 का है. उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन है. इस विस्फोटक बल्लेबाज ने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाया है. जबकि 6 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं. सूर्यवंशी ने अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: