Vaibhav Sooryavanshi and Chris Gayle
Vaibhav Sooryavanshi and Chris Gayle
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक इतिहास रच सकते है. 15 साल का ये युवा बल्लेबाज टी20 क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है. सूर्यवंशी को इस मैच में सिर्फ 7 छक्के लगाने की जरूरत है.
7 छक्के और सूर्यवंशी तोड़ देंगे गेल का रिकॉर्ड-
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इस सीजन में अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं और वो लगातार तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने एक शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी एक धमाकेदार रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं. अगर वो इस मैच में 7 छक्के लगा लेते हैं तो तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.
क्या है गेल का 14 साल पुराना IPL रिकॉर्ड?
तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था. क्रिस गेल 14 साल पहले ये रिकॉर्ड बनाया है. लेकिन अब तक इस रिकॉर्ड को कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है. क्रिस गेल ने साल 2012 में आईपीएल में 59 छक्के लगाए थे. गेल ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन आज तक उस रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया है. आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए है और इस बार वो ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. लेकिन इसके लिए सूर्यवंशी को आज के मैच में 7 छक्के लगाने होंगे.
583 रन बना चुके हैं सूर्यवंशी-
आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी अब तक 583 रन बना चुके हैं. इस सीजन में सूर्यवंशी ने अब तक 14 मैच खेले हैं. सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 232 का है. उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन है. इस विस्फोटक बल्लेबाज ने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाया है. जबकि 6 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनका एवरेज 41 का रहा है. सूर्यवंशी ने अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: