RCB wins IPL 2026: आरसीबी ने रचा नया इतिहास, गुजरात को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब

आईपीएल 2026 के महामुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने 20 ओवरों में 8 विकेट गवा कर कुल 155 रन बनाए. जिसका पीछा करते हुए RCB ने 5 विकेट से IPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. IPL के इतिहास में ये दूसरी बार है जब आरसीबी ट्रॉफी उठा रही है. इससे पहले 18 साल के लंबे इंतजार के बाद 2025 में टीम ने पंजाब को हरा कर अपना पहला IPL टाइटल जीता था.

RCB Wins IPL 2026 Title, Beats GT by 5 Wickets in the Final
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:42 PM IST

आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. अहमदाबाद में खेले गए इस महामुकाबले में पहले गेंदबाजों और फिर बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. जीत के साथ ही टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पिछले साल की सफलता कोई संयोग नहीं थी.

गुजरात टाइटंस बड़ा स्कोर बनाने से चूकी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 155 रन ही बना सकी. टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और लगातार विकेट गिरते रहे. हालांकि वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की अहम पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की. निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी कुछ उपयोगी रन जोड़े, लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा.

रन चेज में दिखा RCB का पावर
156 रन का लक्ष्य फाइनल के हिसाब से आसान नहीं माना जा रहा था, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाज शुरुआत से ही आत्मविश्वास से भरे नजर आए. टीम ने सकारात्मक अंदाज में बल्लेबाजी की और रन गति को कभी धीमा नहीं होने दिया. बीच-बीच में विकेट जरूर गिरे, लेकिन लक्ष्य पर टीम की पकड़ मजबूत बनी रही.

विराट कोहली बने जीत के सबसे बड़े हीरो
एक बार फिर बड़े मैच में विराट कोहली ने अपने अनुभव का लोहा मनवाया. उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 72 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले. विराट ने पूरे रन चे को नियंत्रित रखा और अंत तक क्रीज पर डटे रहे. फाइनल में उनकी यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी.

वेंकटेश अय्यर और टिम डेविड ने निभाई अहम भूमिका
विराट के अलावा वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 16 गेंदों में 32 रन बनाकर मैच का रुख आरसीबी की ओर मोड़ दिया. वहीं टिम डेविड ने 24 रन की तेज पारी खेलकर गुजरात की वापसी की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया. अंत में जितेश शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया.

लगातार दूसरी ट्रॉफी, फैंस में जश्न
2025 में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर 18 साल का इंतजार खत्म करने वाली आरसीबी ने अब लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम कर दिया है. जैसे ही जीत का रन बना, स्टेडियम में जश्न शुरू हो गया. खिलाड़ी मैदान पर भावुक नजर आए और फैंस खुशी से झूम उठे.

RCB ने रचा नया इतिहास
लगातार दो साल खिताब जीतना किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है. आईपीएल 2026 का यह फाइनल आरसीबी के अनुशासित खेल, शानदार रणनीति और विराट कोहली जैसी अनुभवी मौजूदगी के लिए याद रखा जाएगा. 


ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED