इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ. इस दौरान सबकी नजर लिटिल स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रही. हालांकि इस बार सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए और बिना खाता खोले आउट हो गए. इस मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी स्टेडियम में मौजूद थी. जब सूर्यवंशी आउट हुए तो काव्या मारन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वैभव के आउट होते ही उछल पड़ी काव्या-
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में आरआर की पारी की शुरुआत हुई तो राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ था. सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर थीं. हैदराबाद ने गेंदबाजी की कमान प्रफुल्ल हिंगे को थमाई. प्रफुल्ल ने एक हार्ड लेंथ गेंद डाली. जिसपर वैभव ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई और हवा में उड़ गई. जैसे ही गेंद हवा में गई, वीआईपी स्टैंड में बैठीं काव्या मारन अपनी सीट से उछल पड़ी. उधर, विकेट कीपर सलिल अरोड़ा ने सूर्यवंशी का कैच आसानी से लपक लिया. इस दौरान काव्या मारन ने खुशी मनाई.
काव्या मारन का जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में काव्या मारन काफी खुश दिखाई दे रही है.
वैभव सूर्यवंशी हुए गोल्डन डक-
आईपीएल के इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार खेल दिखाया है. वैभव ने हर मैच में तूफानी पारी खेली है. इस वजह से हैदराबाद के खिलाफ वैभव से धमाकेदार पारी की उम्मीद थी. लेकिन वैभव बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसकी खुशी हैदराबाद के खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक के चेहरे पर दिखाई दिया. हर कोई खुश था.
हैदराबाद से राजस्थान को हराया-
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के खोकर 216 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 159 रन बना सकी. राजस्थान की तरफ से फरेरा ने 69 रनों की पारी खेली और रवींद्र जडेजा ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए. हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके लगाए.
ये भी पढ़ें: