Advertisement

IPL में काट ली गई अभिषेक शर्मा की मैच फीस, जानिए उस नियम के बारे में

आईपीएल के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मुसीबत में फंस गए. बीसीसीआई ने अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है. इस खिलाड़ी ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है.

Abhishek Sharma (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

आईपीएल के छठा मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस दौरान हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रनों की धमाकेदार पारी खेली. लेकिन इस मैच के दौरान अभिषेक शर्मा विवादों में घिर गए. बीसीसीआई ने उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. इस खिलाड़ी पर आर्टिकल 2.3 के तहत लेवल 1 का अपराध सिद्ध हुआ है. बीसीसीआई ने अभिषेक शर्मा की मैच फीस में कटौती की है.

अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना-
सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कोलकाता के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी की. लेकिन इस मैच में उनपर जुर्माना भी लगाया गया है. अभिषेक को आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया गया है. आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए इस खिलाड़ी पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. उनको एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. अभिषेक को आर्टिकल 2.3 के तहत लेवल 1 का दोषी पाया गया.

क्या है नियम?
बीसीसीआई के मुताबिक अभिषेक शर्मा ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया है. अभिषेक ने लेवल 1 के तहत अपराध को स्वीकार भी किया है. आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघनों के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है. आर्टिकल 2.3 अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है.

हैदराबाद ने जीता मुकाबला-
कोलकाता और हैदराबाद के बीच इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही. सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद की तरफ से ट्रेविड हेड ने 46 रन और अभिषेक शर्मा ने 48 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हेनरिक क्लासेन 35 गेंदों में शानदार 52 रन बनाएं. इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए. इस मैच में नीतीश रेड्डी ने भी 39 रनों की बेहतरीन पारी खेली. बड़े स्कोर के जवाब में कोलकाता की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर अजिंक्य रहाणे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. अंगक्रिश रघुवंशी ने 52 रनों की पारी खेली. हालांकि कोलकाता को हारने से रोक नहीं पाए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement