scorecardresearch

IPL 2026 में बैट पर बवाल, राहुल तेवतिया ने इस्तेमाल किया ‘इलीगल बैट’, क्या है सजा?

IPL 2026 के चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस दौरान राहुल तेवतिया के बल्ले को लेकर सवाल उठे. अंपायर ने राहुल को बल्ले बदलने का निर्देश दिया. इसके बाद तेवतिया को अपना बल्ला बदलना पड़ा. मैच में राहुल तेवतिया ने 11 रन बनाए.

Rahul Tewatia (Photo/PTI) Rahul Tewatia (Photo/PTI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मुकाबले में एक बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया. मैच के 18वें आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज राहुल तेवतिया बल्लेबाजी करने आए, लेकिन गलत बैट के इस्तेमाल पर अंपायर ने रोक दिया. हालांकि बाद में तेवतिया ने बैट बदला और बल्लेबाजी की.

मैच के बीच ड्रामा-
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच हो रहा था. मुकाबले का 18वें ओवर चल रहा था. वॉशिंगटन सुंदर आउट हुए तो गुजरात टाइटंस ने राहुल तेवतिया को मैदान पर उतारा. अंपार ने उनके बल्ले की जांच की और बल्ला बदलना चाहिए.

राहुल ने तोड़ा नियम-
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया मैदान में बल्लेबाजी करने उतरे. इस दौरान जब वो स्ट्राइक लेने पहुंचे तो उससे पहले ही अंपायर ने उनको रोक दिया. अंपायर ने बल्ले का साइज चेक किया. तेवतिया बल्ले के साइज से जुड़े नियम का उल्लंघन करते पकड़े गए. तेवतिया का बल्ला गेज टेस्ट में फेल हो गया. इसके बाद अंपायर ने बल्ला बदलने का निर्देश दिया. इसके बाद तेवतिया ने बल्ला बदला.

क्या है बल्ले को लेकर नियम?
बल्ले का नियम साल 2018 में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने लागू किया था. लेकिन आईपीएल में साल 2025 में खिलाड़ियों के बैट चेक की शुरुआत हुई थी. अंपायरों के पास बैट गेज होता है. अगर बल्ला उसकी साइज में नहीं होता है तो उसे बदलना पड़ता है. एमसीसी के नियम के मुताबिक बैट की मोटाई 67एमएम से ज्यादा नहीं होना चाहिए. जबकि किनार 40 एमएम से ज्यादा मोटे नहीं होने चाहिए.

नियम तोड़ने पर क्या है सजा?
अगर कोई खिलाड़ी इलीगल बैट का इस्तेमाल करता है तो उसे मैच में बैट बदलना पड़ता है. अगर खिलाड़ी बार-बार ये गलती करता है तो आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत उसकी 50 फीसदी तक की मैच फीस काटी जा सकती है.

पंजाब किंग्स ने जीता मुकाबला-
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला जीत लिया. पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीत हासिल की. कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 72 रनों की पारी खेली. गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओववर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए थे. जबकि पंजाब ने 19.1 ओवर में जीत हासिल कर ली.

ये भी पढ़ें: