Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi
सोमवार को खेले गए आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. चेन्नई की टीम सिर्फ 127 रन ही बना सकी, जिसे राजस्थान ने महज 13 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के हीरो रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.
राजस्थान की बल्लेबाजी
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए तेजी से रन जोड़े. वैभव ने पहली ही गेंद से आक्रमण शुरू कर दिया और केवल 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वैभव ने 17 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे जब उनका विकेट गिरा, तब टीम का स्कोर 75 रन हो चुका था. इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 18 रन का योगदान दिया, लेकिन जल्द ही आउट हो गए. अंत में कप्तान रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने संयम के साथ खेलते हुए टीम को 13वें ओवर में ही जीत दिला दी.
चेन्नई की बल्लेबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जब संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ही जल्दी आउट हो गए. दोनों के बल्ले से सिर्फ 6-6 रन ही निकले. इसके बाद आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए और मैथ्यू शॉर्ट भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. सरफराज खान ने 17 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. मध्यक्रम में शिवम दुबे और कार्तिक शर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाए. हालांकि जिमी ओवर्टन ने अंत में 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम 127 रन तक पहुंच सकी.
राजस्थान की गेंदबाजी
राजस्थान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा. नांद्रे बर्गर और अन्य गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटके, जिससे चेन्नई की टीम कभी भी लय में नहीं आ सकी. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कमजोरियों पर जल्दी काम करने की जरूरत होगी.
ये भी पढ़ें: