Advertisement

20 गेंद में 53 रन, 36 गेंद में 78 रन... पाटीदार-सॉल्ट की पारियों में छिपा है कोहली का हेलमेट और ग्लव्स फेंकने का राज?

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस दौरान दिग्गज बल्लेबाज ने 38 गेंदों में 50 रन की पारी खेली. कोहली जब आउट हुए तो मैदान के पास उन्होंने अपना हेलमेट और ग्लव्स फेंक दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Virat Kohli
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया दिया. इस मुकाबले में कई रोमांचक पल आए. लेकिन एक पल ऐसा भी आया, जब कोहली के फैन हैरान रह गए. आउट होने के बाद मैदान पर विराट कोहली का गुस्सा दिखाई दिया. कोहली ने गुस्से में हेलमेट और ग्लव्स फेंक दिया. कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कोहली के गुस्से की वजह को लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

कोहली ने फेंका हेलमेट और ग्लव्स-
आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई के खिलाफ 50 रन की पारी खेली. लेकिन वो अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थे. उन्होंने अर्धशतक बनाने का जश्न तक नहीं मनाया. इतना ही नहीं, जब वो आउट हुए तो मैदान पर उनका गुस्सा साफ दिखाई दिया. जब कोहली आउट होकर मैदान से बाहर निकले तो उन्होंने अपना ग्लव्स और हेलमेट फेंक दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

फैंस कोहली के हेलमेट और ग्लव्स फेंकने को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि कोहली ने इस मैच में भले ही 50 रन बनाए, लेकिन वो तेजी से रन नहीं बना पाए. इसलिए इसका गुस्सा हेलमेट और ग्लव्स पर निकला. जबकि कुछ फैंस का मानना है कि कोहली जिस गेंद पर आउट हुए, उसे अच्छी तरह से खेल नहीं पाए. इसलिए निराशा में उन्होंने हेलमेट फेंक दिया.

पाटीदार-सॉल्ट की धमाकेदार पारी बनी वजह?
आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ इस मैच में 4 विकेट पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस दौरान कोहली के साथ फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने धमाकेदार पारी खेली. सॉल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों में 78 रन बटोर लिए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन ठोक डाले. इन दोनों खिलाड़ियों की धमाकेदार पारी से कोहली पर दबाव पड़ा. कोहली ने 50 रन की पारी खेली, लेकिन इसके लिए उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया.

पूरे मैच के दौरान कोहली तेजी से रन बनाने की कोशिश करते दिखाई दिए. लेकिन ऐसा लग रहा था कि आज उनका दिन नहीं था. उन्होंने टीम के लिए एक अच्छी पारी खेली. लेकिन तेजी से रन बनाने का दबाव उनपर साफ दिखाई दे रहा था. शायद इसका गुस्सा ही उनके आउट होने के बाद मैदान के पास दिखाई दिया. उन्होंने गुस्से में हेलमेट और ग्लव्स फेंक दिया.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement