scorecardresearch
Advertisement
खेल

Virat Kohli Praised Vaibhav Sooryavanshi: व‍िराट कोहली भी हुए वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग के मुरीद! दिया खास तोहफा... ऑटोग्राफ में लिखी यह बड़ी बात

वैभव सूर्यवंशी
1/7

1. वैभव सूर्यवंशी अपनी बैटिंग से मचाए हुए हैं तहलका
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी बैटिंग से तहलका मचाए हुए हैं. 15 साल के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज वैभव ने गुवाहाटी में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार 78 रनों की पारी खेली और अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई. मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली ने खास तोहफा दिया. ऑटोग्राफ में ऐसी बात लिखी जो किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए गर्व की बात है.

Virat Kohli Praised Vaibhav Sooryavanshi
2/7

2. प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को उनकी बेहतरीन पारी के लिए न सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया बल्कि आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से ऑटोग्राफ भी मिला. विराट ने वैभव की कैप पर लिखा- प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया (Dear Vaibhav, well done). विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी से मिली ये तारीफ किसी भी युवा के लिए बड़ी उपलब्धि होती है. राजस्थान ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वैभव ऑरैज कैप पहने हुए हैं और उनके सामने राजस्थान की कैप भी रखी हुई है. इस कैप पर विराट कोहली के ऑटोग्राफ भी हैं.

वैभव सूर्यवंशी
3/7

3. वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी 
वैभव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 26 बॉल पर 78 रन बनाए. इस दौरान वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी जमा दी और वैभव IPL में दो बार ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए.

वैभव सूर्यवंशी
4/7

4. वैभव ने राजस्थान की जीत की कहानी लिख दी
वैभव सूर्यवंशी ने अपने विस्फोटक 78 रनों की पारी के बदौलत राजस्थान की जीत की कहानी लिख दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिले 202 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने 18 ओवर में ही हासिल कर लिया. यह जीत राजस्थान की लगातार चौथी जीत रही, जिससे टीम ने पॉइंट्स टेबल में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में 97/1 का स्कोर बनाया, जो उनके IPL इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है. यह इस सीजन में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी बन गया.

वैभव सूर्यवंशी
5/7

5.  वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार 78 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली है. 

वैभव
6/7

6. वैभव बना चुके हैं अभी तक इतने रन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के 4 मैचों में ही 200 रन ठोक चुके हैं. वह दो अर्धशतक भी बना चुके हैं. वैभव अब यशस्वी जायसवाल से आगे निकल चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी
7/7

7. आग उगल रहा वैभव का बल्ला
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2026 में आग उगल रहा है. ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है, जिसकी धुनाई वैभव ने न की है. वैभव जब क्रीज पर होते हैं तो अच्छे-अच्छे गेंदबाज भी सोच में पड़ जाते हैं कि कैसे बॉलिंग करें. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में पहले चेन्नई को चित किया फिर मुंबई को मजे चखाए और अब बेंगलुरु की भी बैंड बजा दी.