इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेंज कैप की दौड़ काफी दिलचस्प हो गई है. अब इस दौड़ में राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे है. फिलहाल ऑरेंज कैप पर सूर्यवंशी का कब्जा है. एलिमिनेटर मुकाबले में सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में धमाकेदार 97 रनों की पारी खेली. इस पारी की बदौलत सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है.
ऑरेंज कैप पर सूर्यवंशी का कब्जा-
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप पर हैं. सूर्यवंशी 15 मैचों में 680 रन बना चुके हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं. उन्होंने 6 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस सीजन में सूर्यवंशी ने अब तक 65 छक्के लगा चके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 242 का रहा है. राजस्थान रॉयल्स के इस दिग्गज बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर 103 रन है.
गुजरात के 2 दिग्गजों से लड़ाई-
ऑरेंज कैप के लिए वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई गुजरात टाइटन्स के दो दिग्गज खिलाड़ियों से है. भले ही सूर्यवंशी नंबर-1 पर काबिज हैं. लेकिन अभी दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उनसे आगे निकल सकते हैं. इसमें साई सुदर्शन और शुभमन गिल का नाम शामिल है. साई सुदर्शन ने 15 मैचों में 652 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक लगाया है. सुदर्शन ने अब तक 29 छक्के लगा चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 157 का रहा है. सुदर्शन का सबसे बेस्ट स्कोर 100 रन है. जबकि शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर हैं. लेकिन उनके पास अभी मौके हैं. शुभमन गिल ने 14 मैचों में 618 रन बनाए हैं. गिल ने 6 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने इस सीजन में 30 छक्के लगाए हैं. उन्होंने 4 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 86 रन है. गिल का स्ट्राइक रेट 159 का है.
विराट कोहली भी रेस में-
ऑरेंज कैप की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली भी शामिल हैं. हालांकि कोहली को फाइनल में एक बड़ी पारी खेलनी होगी. इसके साथ ही ये भी दुआ करनी होगी कि सूर्यवंशी, सुदर्शन और शुभमन गिल सस्ते में निपट जाएं, क्योंकि विराट कोहली ने अभी तक 600 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान कोहली ने 22 छक्के लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: