इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक दौर में पहुंच गया है. प्लेऑफ की तस्वीर भी लगभग साफ हो गई है. इस दौरान कई ऐसे युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है, जो साल 2000 के बाद पैदा हुए हैं. इसमें वैभव सूर्यवंशी, कार्तिक त्यागी से लेकर रियान पराग तक का नाम शामिल है. इन युवाओं खिलाड़ियों में फैंस टीम इंडिया का चेहरा देख रहे हैं. कई खिलाड़ी धीरे-धीरे टीम इंडिया की तरफ कदम भी बढ़ा रेह हैं. कई को मौका मिला चुका है तो कई खिलाड़ी अभी इंतजार कर रहे हैं. चलिए आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो साल 2000 के बाद पैदा हुए हैं और IPL के इस सीजन में धमाल मचा रहे हैं.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी-
राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल के हैं और वो आईपीएल के इस सीजन में तूफानी पारियां खेल रहे हैं. क्रिकेट का ऐसा कोई फैन नहीं होगा, जो वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं जानता होगा. वैभव ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है. वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की दौड़ में हैं. उन्होंने अब तक इस सीजन के 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 236 है. उन्होंने 53 छक्के लगाए हैं. सूर्यवंशी ने एक शतक और 3 अर्धशतक बनाए हैं. उन्होंने 6 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं.
21 साल के अंगक्रिश रघुवंशी-
अंगक्रिश रघुवंशी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के खिलाड़ी हैं. उनका जन्म 4 जून 2004 को हुआ है. वो सिर्फ 21 साल के हैं. लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला आग उगल रहा है. रघुवंशी ने 13 मैचों में 422 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं. जबकि हाईएस्ट स्कोर 82 रन है.
24 साल के यशस्वी जायसवाल-
यशस्वी जायसवाल इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं. वो 24 साल के हैं. उनका जन्म 28 दिसंबर 2001 को हुआ था. यशस्वी ने आईपीएल के इस सीजन में 13 मैचों में 370 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं.
अभिषेक शर्मा-
अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सितंबर 2000 को हुआ था. अभिषेक शर्मा भी इस सीजन में धूम मचा रहे हैं. उन्होंने हैदराबाद टीम की तरफ से खेल रहे हैं. उन्होंने 13 मैचों में 507 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. अभिषेक ने इस सीजन में 38 छक्के लगाए हैं. इस सीजन में उनका हाईएस्ट स्टोर 135 रन है.
प्रभसिमरन सिंह-
पंजाब किंग्स के खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह भी इस आईपीएल में धूम मचा रहे हैं. उन्होंने 13 मैचों में 441 रन बनाए हैं. सिंह अब तक 5 अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने 21 छक्के लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 167 का रहा है. उनका हाईएस्ट स्कोर 80 रन का है. प्रभसिमरन सिंह 25 साल के है. उनका जन्म 10 अगस्त 2000 को हुआ है.
अंशुल कंबोज-
अंशुल कंबोज का जन्म 6 सितंबर 2000 को हुआ. कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं. वो धमाकेदार गेंदबाजी कर रहे हैं. वो पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं. अंशुल ने 25 की औसत से अब तक 21 खिलाड़ियों को आउट किया है.
कार्तिक त्यागी-
कार्तिक त्यागी 25 साल के हैं. उनका जन्म 8 नवंबर 2000 को हुआ था. कार्तिक आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं. इस सीजन में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है. कार्ति ने अभ तक 18 खिलाड़ियों को आउट किया है.
ध्रुव जुरेल-
ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को हुआ है. ध्रुव इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाड़ी हैं. इस सीजन में उन्होंने अब तक 13 पारियों में 420 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: