Viral: RR के कप्तान रियान पराग वेपिंग करते कैमरे में कैद, भारत में बैन है ई-सिगेरट, जुर्माना और सजा का है प्रावधान

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान RR के कप्तान रियान पराग वेपिंग करते कैमरे में कैद हुए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ई-सिगेरट भारत में बैन है. इसके सेवन पर 60 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का जुर्माने का प्रावधान है. इतना ही नहीं, 6 महीने से लेकर 3 साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है.

RR Captain Riyan Parag
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच में रियान पराग विवादों में घिर गए, जब उनका वेपिंग करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. जब पराग वेपिंग कर रहे थे, उस समय वो ड्रेसिंग रूम में थे और उसके पास यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल भी मौजूद थे. हालांकि रियान अकेले ई-सिगरेट पी रहे थे. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल हो गया. तरह-तरह के सवाल किए जाने लगे.

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए हैं. उनके आसपास यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल भी दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान पराग चुपके से वेपिंग की कोशिश करते हैं, लेकिन वो पल कैमरे की कैद हो जाता है. यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया.

रियान पराग पर होगी कार्रवाई?
अब सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहा है कि क्या ई-सिगरेट पीने के चलते रियान पराग पर कार्रवाई होगी. क्या बीसीसीआई कोई एक्शन लेगा? आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम के मैनेजर रोमी भिंडर पर जुर्माना लगाया जा चुका है. बीसीसीआई ने रोमी भिंडर पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया था और चेतावनी दी थी. आफको बता दें कि रोमी भिंडर डगआउट में फोन का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हुए थे.

भारत में बैन है ई-सिगरेट-
ई-सिगेरट पीना भारत में गैर-कानूनी है. भारत में वेपिंग बैन है. साल 2019 में सरकार ने कानून लाकर इसे गैरकानूनी घोषित किया था. ई-सिगरेट को Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA) 2019 के तहत गैरकानूनी बनाया गया था. इसके तहत इसका सेवन करते पकड़े जाने पर 60 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का जुर्माने का प्रावधान है. इतना ही नहीं, 6 महीने से लेकर 3 साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED