Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज यानी 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा. फैंस एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज सूर्यवंशी ने इस आईपीएल में धमाकेदार पारियां खेली हैं. पिछले मैच में वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 103 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान वैभव ने 13 छक्के लगाए. आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी 234.87 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं. लेकिन सूर्यवंशी के पास आईपीएल इतिहास में नाम दर्ज कराने का मौका है. अगर वैभव सूर्यवंशी आज के मैच में सिर्फ 43 रन बना लेते हैं तो वो आईपीएल के ऐसे पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जो 230 प्लस के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाया हो.
सिर्फ 43 रन और इतिहास में दर्ज होगा नाम-
वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका है. सूर्यवंशी आज आईपीएल के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं, जिनके नाम 230 प्लस के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो. इसके लिए वैभव को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 43 रन की पारी खेलनी होगी. वैभव ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 357 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 234.87 का रहा है. उनका औसत 44.62 का है.
32 छक्के लगा चुके हैं वैभव सूर्यवंशी-
वैभव सूर्यवंशी इस आईपीएल में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस सीजन में वो अब तक 32 छक्के लगा चुके हैं. उन्होंने अब तक 31 चौके लगाए हैं. अभी ऑरेंज कैप की रेस में वो तीसरे नंबर पर हैं.
पंजाब से राजस्थान का मुकाबला आज-
आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज मुकाबला होना है. ये मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह की यॉर्कर का सामना वैभव सूर्यवंशी को करना होगा. इसके अलावा पंजाब किंग्स के पास मार्को यानसेन और जेवियर बर्टलेट जैसे खिलाड़ी हैं.
ये भी पढ़ें: