scorecardresearch

IPL 2026, RCB vs DC Highlights: दिल्ली का प्रदर्शन ऐसा कि मुंह छिपाने को हुई मजबूर, आरसीबी ने 7 ओवर में 9 विकेट से कैपिटल्स को दिखाया बाहर का रास्ता

आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले पूरी तरह आरसीबी से पाले में रहा. वहीं दिल्ली का प्रदर्शन अब तक का सबसे खराब रहा.

IPL 2026 IPL 2026

आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में बेंगलुरु ने पूरी तरह दबदबा दिखाते हुए 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ.

76 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत विराट कोहली और जैकब बेथल ने की. बेथल ने तेज़ 20 रन बनाए, लेकिन जल्दी आउट हो गए. इसके बाद कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने बिना किसी दबाव के बल्लेबाज़ी की. दोनों बल्लेबाज़ों ने आक्रामक अंदाज़ अपनाते हुए सिर्फ 7 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. कोहली ने लगातार दो छक्के लगाकर मैच खत्म किया और 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए, जबकि पडिक्कल ने 13 गेंदों में 34 रन की तेज़ पारी खेली.

इस जीत के साथ आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. टीम अब 8 मैचों में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जो 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर है.

दिल्ली की हालत रहेगी बेहद खराब
दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही. केएल राहुल और डेब्यू कर रहे साहिल पराख की ओपनिंग जोड़ी टीम को संभाल नहीं सकी. दूसरे ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने साहिल को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद जॉश हेजलवुड ने अगले ओवर में राहुल और समीर रिज़वी को आउट कर दिल्ली की कमर तोड़ दी.

3 ओवर से पहले ही चटके 5 विकेट
दिल्ली की हालत इतनी खराब हो गई कि महज 2.4 ओवर में 5 विकेट 7 रन पर गिर गए. ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल भी जल्दी आउट हो गए. चौथे ओवर में नीतीश राणा का विकेट गिरते ही स्कोर 8/6 हो गया. इसके बाद डेविड मिलर और पोरेल ने कुछ हद तक पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन 9वें ओवर में मिलर के आउट होते ही टीम फिर बिखर गई. पूरी टीम 17वें ओवर में सिर्फ 75 रन पर सिमट गई.

आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 ओवर में मात्र 5 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि हेजलवुड ने 4 विकेट लेकर दिल्ली की बल्लेबाज़ी की रीढ़ तोड़ दी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): साहिल पारख, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन.