IPL 2026 (PTI)
IPL 2026 (PTI)
आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबलों के बीच रविवार को खेले गए 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने थे. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की. टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह से उनके पक्ष में गया. इस मैच में एक बार फिर एमएस धोनी की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही.
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत बेहद दमदार रही. गिल और साई ने पहले विकेट के लिए तेज साझेदारी की. गिल 33 रन बनाकर 7वें ओवर में आउट हुए, लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन ने पारी को मजबूती से संभाला. उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा.
सुदर्शन और बटलर की शानदार बल्लेबाजी
साई सुदर्शन को बटलर का अच्छा साथ मिला और दोनों के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली. सुदर्शन ने 46 गेंदों में 87 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक शॉट शामिल रहे. उनका विकेट 17वें ओवर में गिरा, लेकिन तब तक मैच पूरी तरह गुजरात के नियंत्रण में आ चुका था. आखिर में गुजरात ने 17वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया.
चेन्नई ने खड़ा किया 158 रन का स्कोर
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. संजू सैमसन केवल 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि उर्विल पटेल 4 रन बनाकर आउट हुए. सरफराज खान खाता तक नहीं खोल सके और डेवाल्ड ब्रेविस भी सिर्फ 2 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए.
लगातार गिरते विकेटों के बीच एक छोर पर ऋतुराज ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने संयमित और शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए.
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह.
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.