scorecardresearch

IPL 2026, DC vs PBKS: आईपीएल ने पंजाब ने दर्ज किया रन चेज का रिकॉर्ड, अय्यर के बल्ले की गरज से दिल्ली 6 विकेट से हारी

पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. साथ ही प्वाइंट टेबल में टॉप पॉजीशन पर जगह कायम रखी.

IPL 2026 IPL 2026

आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला. इस मैच में पंजाब किंग्स ने ना सिर्फ आईपीएल बल्कि टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा करते हुए 265 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे, लेकिन पंजाब ने इसे 7 गेंद रहते हासिल कर लिया. जिसके साथ ही पंजाब ने पहले पायदान पर अपनी जगह बनाए रखी.

265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल दिया. प्रियांश ने 17 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन ने सिर्फ 26 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे.

शुरुआती झटकों के बाद नेहर और अय्यर ने पारी को संभाला और 56 रनों की अहम साझेदारी की. वढेरा के आउट होने के बाद अय्यर ने जिम्मेदारी उठाई और शानदार अंदाज में मैच फिनिश किया. अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 3 चौके शामिल थे, और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

रिकॉर्ड बुक में पंजाब का नाम दर्ज
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले भी टीम 2024 में 262 रन का लक्ष्य हासिल कर चुकी थी, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 2023 में 259 रन चेज किए थे.

दिल्ली ने दिया 265 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पथुम निसंका जल्दी आउट हो गए. इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. दोनों के बीच 220 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई. राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए, जबकि राहुल ने महज 47 गेंदों में शतक पूरा किया और अंत तक टिके रहे. राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रन बनाकर टीम को 264/2 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: केएल राहुल, पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11ः प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.