IPL History: 5 हजार से ज्यादा रन, फिर भी अब तक नहीं मिला इन 4 दिग्गज भारतीय क्रिकेटर्स को ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगा. चलिए आपको 4 ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. लेकिन उनको अब तक ऑरेंज कैप नहीं मिला है. इसमें महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रोहित शर्मा तक शामिल हैं.

Rohit Sharma and MS Dhoni (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब आईपीएल का आगाज होने वाला है. आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी. 19वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. आईपीएल में हर साल तमाम रिकॉर्ड्स बनते हैं और टूटते हैं. हर बार कुछ ना कुछ रोचक होता है. आईपीएल में कुछ ऐसे भी भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन अब तक उनको ऑरेंज कैप नहीं पाया है. इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रोहित शर्मा तक का नाम शामिल है. चलिए आपको 5 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.

रोहित शर्मा-
इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम रोहित शर्मा का है. लेकिन ये सच है. रोहित शर्मा ने आईपीएल में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं. लेकिन अब तक उनको ऑरेंज कैप नहीं मिला है. रोहित शर्मा ने 272 मैचों में 7046 रन बनाए हैं. लेकिन कभी भी उनको ऑरेंज कैप नहीं मिल पाया है. हालांकि अभी उनसे उम्मीद है.

शिखर धवन-
टीम इंडिया के मशहूर खिलाड़ी रहे शिख धवन भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उनको भी आज तक ऑरेंज कैप नहीं मिला है. शिखर अपने 222 आईपीएल मैचों में 6769 रन बनाए हैं. उन्होंने मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और पंजाब की टीमों के लिए बैटिंग की है. लेकिन आज तक उनको ऑरेंज कैप नहीं मिला है.

सुरेश रैना-
कभी टीम इंडिया के दिग्गज प्लेयर रहे सुरेश रैना का नाम भी ऑरेंज कैप नहीं पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है. रैना ने आईपीएल में 5528 रन बनाए हैं. जबकि वो 205 मैचों में टीम का हिस्सा रहे हैं. सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी-
आईपीएल के दिग्गज कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है. धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 आईपीएल खिताब जिताए हैं. लेकिन किसी भी सीजन में उनको ऑरेंज कैप नहीं मिला है. हालांकि धोनी टीम के लिए काफी नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं. धोनी ने आईपीएल में 5439 रन बनाए हैं. कई बार उन्होंने टीम को जीत दिलाई है. लेकिन ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED