कुलदीप यादव की शाही शादी, चहल और रिंकू सिंह पहुंचे मसूरी

उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में टीम इंडिया के क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की रस्में निभाई जा रही है. आज हल्दी की रिस्म हुई. जबकि शाम को ग्रैंड संगीत और कॉकटेल पार्टी का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में कई मशहूर क्रिकेटर शामिल हुए हैं. जबकि कई खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है.

Kuldeep Yadav and Vanshika Chadha
gnttv.com
  • देहरादून,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शाही शादी की धूम है. जिसको लेकर जश्न शुरू हो गया है. इस भव्य समारोह में क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़े दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है. जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है.

चहल से लेकर रिंकू सिंह तक पहुंचे-
शुक्रवार सुबह भारतीय टीम के युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह और कोच टी दलीप पहुंच चुके है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भी शाम तक समारोह में शामिल होने की संभावना है और भी बड़े सितारे इस वेडिंग में शामिल होंगे.

हल्दी की रस्म-
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म मसूरी के मशहूर होटल में धूमधाम से आयोजित की जा रही है. हल्दी की रस्म शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई थी. वंशिका और कुलदीप की सगाई के कार्यक्रम की तस्वीर भी सामने आई है. जिसमें वंशिका और कुलदीप की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है.
कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च 2026 को विवाह बंधन में बंधेंगे. शादी से जुड़े इवेंट 12 मार्च से ही शुरू हो चुके हैं.

डिजिटल इन्विटेशन की भी चर्चा-
कुलदीप और वंशिका ने अपनी शादी के लिए एक खास डिजिटल इन्विटेशन कार्ड भी तैयार किया है. इसमें मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य समारोह की पूरी जानकारी दी गई है. इस निमंत्रण कार्ड की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से होती है और इसे रॉयल और मॉडर्न थीम के साथ डिजाइन किया गया है.

ग्रैंड संगीत और कॉकटेल आज-
आज शाम 6 बजे के बाद कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया जाएगा. वहीं, 14 मार्च को मुख्य विवाह समारोह संपन्न होगा. जानकारी के अनुसार कुलदीप घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे और पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेंगे. शादी की अन्य रस्में देर रात तक चलेंगी.

निमंत्रण कार्ड भी बना चर्चा का विषय-
इस शादी का प्रिंटेड निमंत्रण कार्ड भी काफी चर्चा में है. यह कार्ड राधा-कृष्ण थीम पर आधारित है और हल्के गुलाबी रंग में तैयार किया गया है. कार्ड पर महल के गुंबदों और आकृतियों का 3D डिजाइन बनाया गया है, जो इसे बेहद खास और आकर्षक बनाता है.

लखनऊ में होगा भव्य रिसेप्शन-
शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी. यह कार्यक्रम होटल सेंट्रम में होगा. जिसमें क्रिकेट, राजनीति और व्यापार जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. उधर, मसूरी की वादियों में होने जा रही यह शाही शादी इन दिनों चर्चा में है और इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है. 

(सागर शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED