India VS England 3rd T20: न वैभव चले न अभिषेक... तीसरे टी-20 में इसलिए इंग्लैंड से हारा भारत, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Major Reason for India's Defeat Against England: भारत को इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में 125 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया इस हार के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई है. यहां आप जान सकते हैं भारत की इस हार में कौन-कौन से खिलाड़ी जिम्मेदार हैं और भारत के नाम कौन-कौन से शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए? 

India VS England 3rd T20
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:23 AM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंज ब्रिज स्टेडियम में 7 जुलाई 2026 को खेला गया. इस मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने  टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया था. भारतीय टीम 76 रनों पर ऑलआउट हो गई है. इस तरह से इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में 125 रनों से भारत को हरा दिया. टीम इंडिया इस हार के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई है. 

टीम इंडिया की हार के दोषी कौन-कौन
1. श्रेयस अय्यर 
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने के न्योता दिया. अय्यर का यह फैसला पूरी टीम पर भारी पड़ा. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बना डाले. उधर, टीम इंडिया जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो दूसरी पारी में नॉटिंघम की पिच पर बल्लेबाजी मुश्किल हो गई. हालत ये हुई कि भारतीय टीम सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रन बनाकर ढेर हो गई. इस तरह टॉस जीतकर कप्तान अय्यर का पहले गेंदबाजी का फैसला टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा हार का कारण रहा. श्रेयस अय्यर बैटिंग में भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके. जब उनसे कप्तानी पारी की जरूरत थी तो वह 4 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

2. अभिषेक शर्मा
सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन टीम से बाहर हैं. ऐसे में टीम इंडिया को 200 से अधिक का रन चेज करना है तो अभिषेक शर्मा के बल्ले को चलना ही होगा. दुर्भाग्यवश इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा कुछ कमाल नहीं दिखा सके. वह 7 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक का बल्ला बोलता तो शायद रिजल्ट कुछ और होता.

3. वैभव सूर्यवंशी
15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को संजू की जगह भारतीय टीम में मौका दिया गया. हालांकि वह भी इस मैच में फेल रहे. भारत की इस हार में वैभव की गलती मानी जा सकती है. अभिषेक शर्मा जब आउट हो गए और वैभव को लगातार आर्चर शॉर्ट पिच गेंदबाजी कर रहे थे, तब वैभव कुछ जिम्मेदारी लेकर कुछ गेंदों को छोड़ सकते थे लेकिन वैभव ने ऐसा नहीं किया. अभिषेक के बाद वैभव के आउट होने से मैच का रुख एक तरह से पलट गया. वैभव सूर्यवंशी 5 गेंद में 2 सिक्स के साथ 13 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव यदि मैदान पर टिककर बल्लेबाजी करते तो नतीजा कुछ और हो सकता था.

4. तिलक वर्मा और ईशान किशन
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की इस हार में उप कप्तान तिलक वर्मा और ईशान किशन को भी गुनहगार माना जा सकता है. मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा एक बार फिर से फेल रहे. तिलक वर्मा 11 गेंदों में 3 रन बनाकर चलते बने. उधर, ईशान किशन भी 9 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए. यदि ये दोनों बल्लेबाज चलते तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था. 

5. बैटिंग ऑर्डर में फेरबदल 
टीम इंडिया की हार का एक बड़ा कारण बैटिंग ऑर्डर में बड़ा फेरबदल भी रहा. मैच में टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के लिए अक्षर पटेल और हर्षित राणा को शिवम दुबे से ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा, लेकिन उनका ये दांव फेल हो गया. लगातार गिरते हुए विकेट के बीच शिवम दुबे भी निचले क्रम में दबाव नहीं संभाल पाए.

6. अक्षर पटेल
भारत की हार के दोषियों में अक्षर पटेल भी शामिल हैं. पटेल ने गेंदबाजी में सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके और चार ओवर की बॉलिंग में 49 रन खर्च कर दिए. वह बल्लेबाजी में सिर्फ 10 रन ही चार गेंदों में बना सके.

टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड 
1.
इंग्लैंड के खिलाफ भारत सिर्फ 76 रनों पर ढेर हो गया. यह टीम इंडिया का टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में भारतीय टीम 74 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. 

2. टीम इंडिया टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार 100 से ज्यादा रनों के अंतर से हारी है. इससे पहले भारतीय टीम की सबसे बड़ी हार 80 रनों की थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में वेलिंग्टन में यह हार मिली थी. 

3. टीम इंडिया टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पिछले 5 मैचों में एक भी मैच नहीं जीत पाई है. भारतीय टीम को 4 हार मिली जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. यह टी-20 में जीत के लिए सबसे लंबा इंतजार है. इससे पहले दो बार टीम लगातार 4 मैचों में नहीं जीत पाई थी.

4. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 11.4 ओवर में ही ऑलआउट हो गई. इससे पहले भारत ने किसी पारी में ऑल-आउट होने से पहले सबसे कम ओवर 2015 में कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे, जो 17.2 ओवर थे.

5. टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले पांच विकेट पावरप्ले में ही खो दिए थे. अक्षर पटेल 5वें विकेट के रूप में 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए. यह पहली बार है जब भारत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के पावरप्ले में ही अपने शुरुआती 5 विकेट गंवा दिए.

 

Read more!

RECOMMENDED