196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन टीम ने जल्द ही मैच पर पकड़ बना ली. शुरुआती झटके के रूप में प्रियांश आर्य 15 रन और कूपर कोनॉली 17 रन बनाकर आउट हो गए. दोनों बल्लेबाजों को एएम गजनफर ने पवेलियन भेजा. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 66 रन बनाए.
मुंबई की शुरूआत स्लो लेकिन प्रदर्शन बढ़िया
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 195/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन शतक जड़ा. उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 186.67 रहा. यह पारी ऐसे समय आई जब मुंबई ने शुरुआती ओवरों में रायन रिकेल्टन (2) और सूर्यकुमार यादव (0) के विकेट जल्दी गंवा दिए थे. डी कॉक की यह पारी टीम के लिए बिल्कुल मैच बचाने वाली साबित हुई.
पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी
पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई के तीन विकेट झटके. इसी दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया.
मैच से पहले पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की स्थिति अंक तालिका में कमजोर थी. टीम चार मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ निचले पायदान पर थी, जबकि पंजाब किंग्स तीन जीत के साथ शीर्ष टीमों में शामिल थी.
रोहित शर्मा की कमी
मुंबई को इस मैच में रोहित शर्मा की कमी भी महसूस हुई, जो पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे. वहीं टीम का पावरप्ले प्रदर्शन इस सीजन में चिंता का विषय बना हुआ है. शुरुआती छह ओवरों में विकेट लेने और तेजी से रन बनाने दोनों में टीम संघर्ष करती दिखी है.
दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने इस सीजन में शानदार लय बरकरार रखा. अंतिम में दो रंन की जरूरत थी और पंजाब ने छक्का जड़ के टीम को मैच जितवा दिया.
ये भी पढ़ें