Advertisement

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने Pet Dog टोक्यो के साथ शेयर की तस्वीरें, अभिनव बिंद्रा ने कही यह बात

टोक्यो ओलंपिक उपलब्धि के सम्मान में अभिनव बिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को पिछले साल सितंबर में एक पपी गिफ्ट किया था. खैर, अब यह पपी बड़ा हो गया है और नीरज चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में टोक्यो के साथ तस्वीरें साझा की हैं.

Neeraj Chopra with his pet dog Tokyo (Photo: Instagram)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 03 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST
  • बड़ा हो गया है नीरज का टोक्यो
  • इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को ओलंपिक पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने अपनी पहली मुलाकात में एक पपी गिफ्ट किया था. याद है? जिसका नाम था टोक्यो. आपको बता दें कि अब टोक्यो बड़ा हो गया है.  

हाल ही में, नीरज ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपने प्यारे बड्डी के साथ तस्वीरें साझा की हैं. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने चंचल तरीके से टोक्यो के कान पकड़े हुए हैं. और दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं. 

इस पोस्ट को 7 लाख से ज्यादा लाइक्स और काफी कमेंट्स मिले हैं. अभिनव बिंद्रा ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है कि टोक्यो अब बड़ा हो गया है.  

फिर मैदान में दिखेंगे नीरज:

बतो दें कि 2022 में आप नीरज को एक बार फिर खेलते हुए देख पाएंगे. इस साल नीरज चोपड़ा अपने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए मैदान में उतरेंगे. साथ ही उनका लक्ष्य पहली बार विश्व चैम्पियनशिप जीतने का भी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement