Advertisement

IPL 2026, MI vs RR Highlights: राजस्थान की प्ले ऑफ में 'रॉयल' एंट्री, मुबंई को हराया उसके ही घर में.. 30 रन से हारे इंडियंस

आईपीएल 2026 के मुकाबले में रविवार को मबंई इंडियंस और राज्सथान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. यह मैच मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. लेकिन यह मैच IPL 2026 में MI की तकदीर को लिख गया.

IPL 2026 (PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:55 PM IST

आईपीएल 2026 के मुकाबले में रविवार को मबंई इंडियंस और राज्सथान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 30 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ राजस्थान ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि मुंबई की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी.

शुरुआत में लड़खड़ाई मुंबई इंडियंस
206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि नमन धीर सिर्फ 6 रन बना सके. दोनों विकेट आर्चर ने लिए.

इसके बाद रयान और तिलक वर्मा भी जल्दी पवेलियन लौट गए. शुरुआती झटकों के बाद सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने पारी संभालने की कोशिश की. दोनों ने मिलकर 63 रन की साझेदारी की. विल जैक्स ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद मुंबई पर दबाव बढ़ गया.

सूर्यकुमार और हार्दिक ने दी उम्मीद
विल जैक्स के आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की. दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 रन की साझेदारी हुई. हार्दिक ने सिर्फ 15 गेंदों में 34 रन बनाए और तेजी से रन बटोरे. हालांकि, जोफ्रा आर्चर ने हार्दिक को आउट कर मैच का रुख पूरी तरह राजस्थान की ओर मोड़ दिया. इसके बाद मुंबई के बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके. सूर्यकुमार यादव ने जरूर शानदार अर्धशतक लगाया और 42 गेंदों में 60 रन बनाए.

राजस्थान की पारी रही दमदार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं रही. टीम ने जल्दी दो विकेट गंवा दिए. यशस्वी जायसवाल ने 27 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बना सके. कप्तान रयान भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. इसके बाद दासुन शनाका और ध्रुव जुरेल ने टीम को संभाला. शनाका ने सिर्फ 15 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि जुरेल ने 38 रन की अहम पारी खेली.

आर्चर की तूफानी बल्लेबाजी ने बदला मैच
आखिरी ओवरों में जोफ्रा आर्चर ने बल्ले से भी कमाल दिखाया. उन्होंने 15 गेंदों में 32 रन बनाकर राजस्थान को 200 के पार पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. उनकी इस तेज पारी में तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा. बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी आर्चर ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन अहम विकेट लेकर राजस्थान की जीत के सबसे बड़े हीरो बने.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा.
इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा.
इम्पैक्ट सब: रवींद्र जडेजा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement