Advertisement

सैमसन ने की सूर्यवंशी की नकल, बताया कैसे.. द्रविड के सवाल पर वैभव बोले थे, 'हम तो बस खेलेंगे'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं.  बेहद कम उम्र में ही सूर्यवंशी ने ऐसा-ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सभी फैंस को चौंका दिया है.

Samson Doing Mimickery Of Suryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 मार्च को नई दिल्ली में अपने सालाना अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया, जहां आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीमों को सम्मानित किया गया. 

कई खिलाड़ियों ने किया मंच साझा
इस खास मौके पर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय मेंस टीम और टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पहुंचे, जहां बातचीत के बीच कई दिलचस्प किस्से भी सामने आए. इसी दौरान संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा एक मजेदार वाकया साझा किया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया.

सैमसन ने सुनाया सूर्यवंशी का किस्सा
संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से पहले का एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने जब उनसे उनके गेम प्लान के बारे में पूछा था, तब युवा बल्लेबाज का जवाब बेहद दिलचस्प था. 

14 साल के वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं.  बेहद कम उम्र में ही सूर्यवंशी ने ऐसा-ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सभी फैंस को चौंका दिया है. वह आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी और क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र के शतकवीर बन चुके हैं.

'हमें पहला मिला तो हम पहला ही उड़ा देंगे'
संजू ने वैभव की मिमिक्री करते हुए कहा कि राहुल द्रविड़ ने उनसे पूछा, 'तुम्हारा गेम प्लान क्या है?' इस पर वैभव ने बड़ी सहजता से जवाब दिया, 'ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे.' जब द्रविड़ ने दोबारा विस्तार से गेम प्लान बताने को कहा, तो वैभव ने कहा, 'हमें पहला मिला तो हम पहला ही उड़ा देंगे.' संजू ने आगे बताया कि वैभव ने मैदान पर भी ठीक वैसा ही किया, जैसा उन्होंने कहा था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement