Advertisement

Sanju Samson Records: छक्कों का शतक... 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेलकर संजू सैमसन ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

India vs West Indies T20 Series: भारत भले ही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला वेस्टइंडीज हार गया हो लेकिन इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला खूब चला. सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 छक्के लगाए. इस तरह से संजू सैमसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए. इसके साथ ही 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर एक खास उपलब्धि हासिल की.

Sanju Samson (Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

Sanju Samson Records: भारत और वेस्टइंडीज के 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 24 रनों से जीत लिया.  इस तरह से दोनों टीमें इस सीरीज में 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई हैं.  वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 247 रन बनाए थे. 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 19.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई. भारत भले ही यह मुकाबला वेस्टइंडीज से हार गया लेकिन इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला खूब चला.

संजू सैमसन ने लगाया छक्कों का शतक
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मैच में संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए.  इस तरह से संजू सैमसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए. संजू ने यह उपलब्धि सिर्फ 102वीं पारी में हासिल किया.

आपको मालूम हो कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं. रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 205 छक्के लगाए हैं.  दूसरे नंबर पर 60 मैचों में 204 छक्के के साथ ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह हैं. तीसरे स्थान पर 99 मैचों में 196 छक्कों के साथ संयुक्त अरब अमीरात के मुहम्मद वसीम हैं. 113 मैचों में 179 छक्के लगाकर चौथे स्थान पर सूर्यकुमार यादव है. इंग्लैंड के जोस बटलर 155 मैचों में 175 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज (टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच)
1. रोहित शर्मा (भारत): 159 मैच में 205 छक्के
2. करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया): 60 मैच में 204 छक्के
3. मुहम्मद वसीम (यूएई): 99 मैच में 196 छक्के 
4. सूर्यकुमार यादव (भारत): 113 मैच में 179 छक्के
5. जोस बटलर (इंग्लैंड): 155 मैच में 175 छक्के

संजू सैमसन के नाम जुड़ी यह खास उपलब्धि
वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए चौथे टी-20 मैच में संजू सैमसन के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ी.  संजू सैमसन 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 50 से अधिक रन बनाने के मामले में चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो चुके हैं. संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 गेंदों में 56 रन बनाए. उनकी पारी का स्ट्राइक रेट 243.47 का रहा.

संजू सैमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 50 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा छठी बार किया. इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर की बराबरी कर ली है. आपको मालूम हो कि इस खास सूची में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं.  अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों ने 13-13 बार 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 50+ स्कोर बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल व वेस्टइंडीज के एविन लुईस ने ऐसा कारनामा आठ-आठ बार किए हैं.

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 200+ स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 50+ स्कोर

  • अभिषेक शर्मा: 13 बार
  • सूर्यकुमार यादव: 13 बार
  • एविन लुईस: 8 बार
  • ग्लेन मैक्सवेल: 8 बार
  • संजू सैमसन: 6 बार
  • जोस बटलर: 6 बार

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement