Advertisement

September 2026 Cricket Schedule: अफगानिस्तान से लेकर वेस्टइंडीज तक... सितंबर में किस-किस टीम से और कब-कब मैच खेलेगी Team India? जानें पूरा शेड्यूल

Indian Cricket Team Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल सितंबर 2026 में काफी व्यस्त रहने वाले है. टीम इंडिया सितंबर में अफगानिस्तान के साथ टी-20 और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेलेगी. इसके अलावा एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल भी भारतीय टीम सितंबर में ही खेलेगी. यहां आप जान सकते हैं भारतीय टीम का सितंबर में कैसा शेड्यूल रहने वाला है?

Team India (Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) श्रीलंका से टेस्ट सीरीज जीत चुकी है. अब सितंबर में टीम इंडिया किस-किसी टीम से और कब-कब मैच खेलेगी शेड्यूल जारी हो गया है. टीम इंडिया सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी.

इसके अलावा एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल भी भारतीय टीम सितंबर में ही खेलेगी. 13 सितंबर से टीम इंडिया का व्यस्त शेड्यूल शुरू होगा. यहां आप जान सकते हैं सितंबर में भारतीय टीम कब-कब और किस क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेलने के लिए उतरेगी?

भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच खेली जाएगी. इस टी-20 सीरीज के सभी मैच नई दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.
1. पहला टी-20: 13 सितंबर, शाम 7:00 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
2. दूसरा टी-20: 15 सितंबर, शाम 7:00 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
3. तीसरा टी-20: 17 सितंबर, शाम 7:00 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज
भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के बाद वेस्टइंडीज से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को, दूसरा मैच 30 सितंबर को और सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस तरह इस वनडे सीरीज के दो मैच सितंबर में और एक मुकाबला अक्टूबर में खेला जाएगा.

1. पहला वनडे: 27 सितंबर, दोपहर 2:00 बजे, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
2. दूसरा वनडे: 30 सितंबर, दोपहर 2:00 बजे, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
3. तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर, दोपहर 2:00 बजे, महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

एशियन गेम्स में खेलेगी टीम इंडिया 
टीम इंडिया सितंबर महीने में एशियन गेम्स में खेलेगी. आपको मालूम हो कि टीम इंडिया को इस क्रिकेट प्रतियोगिता में सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है. भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. टीम इंडिया के क्वार्टर फाइनल मैच में किस टीम से सामना होगा, यह ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने के बाद तय होगा.

एशियन गेम्स क्रिकेट क्वार्टर फाइनल
1. क्वार्टर फाइनल-2: 28 सितंबर 2026
2. समय: सुबह 10:30 बजे
3. वेन्यू: चुरल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, ऐची प्रांत, जापान

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement