Advertisement

IPL 2026, SRH vs RCB Highlights: हैदराबाद से मिली हार, फिर भी गुजरात के साथ RCB खेलेगी क्वालिफायर.. 55 रन से हुई शिकस्त

हैदराबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए RCB को 55 रनों से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया.

IPL 2026 (PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

IPL 2026 के मैच नंबर-67 में हैदराबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए RCB को 55 रनों से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. हालांकि इस जीत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा, जबकि हार के बाद भी आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में अपनी जगह पक्की कर ली, जहां उसका सामना गुजरात की टीम से होगा. 

आरसीबी के लिए लक्ष्य साबित हुआ बड़ा
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई. वेंकटेश अय्यर ने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी की और सिर्फ 19 गेंदों में 44 रन ठोक दिए. उनकी पारी में चार छक्के और चार चौके शामिल रहे. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की.

विराट का नहीं चल पाया बल्ला
हालांकि ईशान मलिंगा ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद साकिब हुसैन ने विराट कोहली को पवेलियन भेजा. विराट 11 गेंदों में 15 रन ही बना सके, जिसमें दो चौके शामिल थे.

इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 21 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि यहां से रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या ने पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की. रजत पाटीदार ने 56 रन बनाए, जबकि क्रुणाल पंड्या ने 41 रनों का योगदान दिया. उनकी इस साझेदारी ने आरसीबी की क्वालिफायर-1 की उम्मीदों को बरकरार रखा.

कैसी रही हैदराबाद की बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया और चार विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. ट्रेविड डेह टीम की शुरुआत काफी आक्रामक रही. ट्रेविड और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए तेजी से 45 रन जोड़े. हालांकि रसिक सलाम डार ने ट्रेविस हेड को 26 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया.

अभिषेक ने 20 बॉल में जड़ी फिफ्टी
हेड के आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा का आक्रामक अंदाज जारी रहा. उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और केवल 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. इस दौरान ईशान किशन ने भी उनका अच्छा साथ निभाया. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन की तेज साझेदारी की. बाद में स्पिनर सुयश शर्मा ने अभिषेक शर्मा को आउट कर पारी पर ब्रेक लगाया. अभिषेक ने 22 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें पांच छक्के और चार चौके शामिल रहे.

हेनरिक और किशन की शानदार साझेदारी
हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए रनों की रफ्तार और तेज कर दी. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 113 रन की शानदार साझेदारी हुई, जिसने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 79 रन बनाए. उनकी पारी में आठ चौके और तीन लंबे छक्के शामिल रहे.

वहीं हेनरिक ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 51 रन जड़ दिए. क्लासेन ने अपनी पारी में पांच छक्के और दो चौके लगाए. आखिर में नीतीश कुमार रेड्डी ने भी तेजी से रन बटोरे और केवल 12 गेंदों में 29 रन बनाकर टीम को 255 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिक सलाम डार.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement