भारत और जापान की क्रिकेट टीमें 22 सितंबर 2026 को पहली बार पुरुष T20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होने जा रही हैं. यह मैच जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इंडियन टाइम के अनुसार मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. वहीं मैच का टॉस 9:00 बजे होगा.
यह मैच 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए भी खुद को साबित करने का एक मौका है. वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था. टीम ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग के लिए चुना था. लेकिन वैभव जापान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं.
भारत और जापान के बीच यह पहला पुरुष T20 इंटरनेशनल मुकाबला है. यह मैच दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों के लिए भी खास है. भारत के लिए यह मैच एशियन गेम्स से पहले टीम की तैयारी देखने का मौका है. वहीं जापान की टीम भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलकर खुद को परखना चाहेगी.
अगर आप टीवी पर भारत बनाम जापान का मैच देखना चाहते हैं तो इसका लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. अगर आपके पास स्टार स्पोर्ट का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो भी मैच देखने का दूसरा ऑप्शन मौजूद है. भारत-जापान का मैच डीडी ऊर्दू पर डीडी फ्री डिश के जरिए मुफ्त देखा जा सकता है.
अगर आप टीवी के सामने नहीं हैं तो मोबाइल पर भी मैच देखने का तरीका है. आप ब्राउजर के जरिए डीडी ऊर्दू पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं. इसके अलावा न्यूज ऑन एय़र ऐप में डीडी ऊर्दू चैनल खोजकर लाइव टेलिकास्ट देखा जा सकता है.
भारत के स्क्वाड में श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम और वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में शामिल हैं.
केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), एलेस्टर फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी ताकाडा, माकोटो तानियामा, लाचलन यामामोटो लेक, बेंजामिन इटो डेविस, जेक कुसुडा नैर्न, रियो सकुरानो थॉमस, इब्राहिम ताकाहाशी, शोमा स्लेटर, वातरू मियाउची, शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा हिंजेव.