Advertisement

T20 World Cup: इन कमजोरियों पर पाई विजय तो फाइनल खेलेगी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला है. ऐसे में टीम इंडिया को अपनी कमजोरियों से छुटकारा पाना होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो फाइनल का टिकट मिलना मुश्किल हो जाएगा. चलिए आपको टीम इंडिया की कुछ कमजोरियों के बारे में बताते हैं.

Team India (Photo/PTI)
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. ये मुकाबला 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा. भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने से फैंस उत्साहित हैं और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत की आस लगाए बैठे हैं. भले ही फैंस खुश हो रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया की कुछ ऐसी कमजोरियां हैं, जो इंग्लैंड के लिए वरदान साबित हो सकती हैं. इन कमजोरियों की बदौलत टीम इंडिया फाइनल का रास्ता तय नहीं कर पाएगी और इंग्लैंड की नजर भारतीय खिलाड़ियों की इन कमजोरियों पर जरूर होगा. टीम इंडिया को इन कमजोरियों को दूर करना होगा, ताकि फाइनल का रास्ता पक्का हो सके. चलिए आपको टीम इंडिया की कुछ कमजोरियों के बारे में बताते हैं.

खराब फील्डिंग-
टीम इंडिया भले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है. लेकिन उसकी फील्डिंग पर सवालिया निशान है. टीम इंडिया की फील्डिंग काफी खराब है. खिलाड़ियों ने कई ऐसे मौकों पर रन दिए, जहां रन बचाए जा सकते थे. इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी अब तक 13 कैच छोड़ चुके हैं. टीम इंडिया की कैचिंग क्षमता 71.7 फीसदी है, जो सुपर-8 टीमों में सबसे खराब है. खिलाड़ियों ने रन आउट के कई मौके गंवाए. अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल में ये गलती दोहराती है तो फाइनल का टिकट मिलना मुश्किल हो जाएगा.

अभिषेक शर्मा की फॉर्म-
टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा की फॉर्म सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गया है. इस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा ने 3 मैचों में जीरो पर आउट हुए हैं. जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाए.  अभिषेक शर्मा ने सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 10 रन बनाए. अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जीतना है तो अभिषेक शर्मा को फॉर्म में लौटना होगा.

गेंदबाजी के मोर्च पर गड़बड़ी-
टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी उतनी चिंता की विषय नहीं है, जितनी गेंदबाजी है. जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 2 खिलाड़ियों को आउट किया था. जबकि साउथ अफ्रीका के 3 खिलाड़ियों को आउट किया था. हालांकि लीग स्टेज में वरुण चक्रवर्ती ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी. लेकिन सुपर-8 में वे उतने प्रभावी नहीं रहे. अर्शदीप सिंह डेथ ओवर में काफी महंगे साबित हो रहे हैं. अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या की भी गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही है.

पावरप्ले में खराब बल्लेबाजी-
टीम इंडिया की कमजोरी पावरप्ले में विकेट गिरना है. कई मैचों में बल्लेबाज अपना विकेट गंवाते नजर आए हैं. इस टूर्नामेंट में भारत के लिए शुरुआती ओवरों में विकेट गिरना बड़ी समस्या बन गई है. इंग्लैंड के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं. ऐसे में टीम इंडिया की चुनौती और भी बड़ी हो जाती है. सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का विकेट पावरप्ले में गंवा दिया था. लेकिन संजू सैमसन ने पारी संभाल ली और जीत दिलाई. लेकिन सेमीफाइनल में जीत के लिए इस कमी को दूर करना होगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement