भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का काउंटडाउन शुरू हो गया है. क्रिकेट के इस महासंग्राम का आगाज 7 फरवरी से होगा. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, नेपाल, वेस्टइंडीज, नामीबिया, नीदरलैंड्स, अमेरिका, स्कॉटलैंड, इटली, आयरलैंड, ओमान, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीमें शामिल हैं. भारत के पांच शहरों में टी-20 विश्व कप खेला जाएगा. श्रीलंका के तीन स्थलों पर मैच खेले जाएंगे. आइए भारत के स्टेडियमों की खासियत के बारे में जानते हैं.
सभी टीमों को बांटा गया है चार ग्रुप में
टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप चरण के बाद सुपर आठ चरण के मुकाबले खेले जाएंगे. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें इस चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी. सुपर आठ में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. इसमें हर ग्रुप में चार टीमें होंगी. इनमें से दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी जिसके बाद दो टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी.
भारत के इन स्टेडियमों में खेले जाएंगे टी-20 विश्वकप के मैच
1. अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
2. वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
3. ईडन गार्डेंस, कोलकाता
4. चेपॉक स्टेडियम, चेन्नई
5. नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
अरुण जेटली स्टेडियम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम को पहले नाम फिरोज शाह कोटला स्टेडियम था. इस स्टेडियम का निर्माण 1883 में किया गया था. यहां पर पहला टेस्ट मैच 1948-49 के सत्र में खेला गया था. अब यह स्टेडियम टी-20 विश्व कप 2026 के मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है. यहां पर कुल 6 मैच खेले जाएंगे.
10 फरवरी: नीदरलैंड बनाम नामीबिया, अरुण जेटली स्टेडियम
12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया, अरुण जेटली स्टेडियम
13 फरवरी: कनाडा बनाम यूएई, अरुण जेटली स्टेडियम
16 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम यूएई, अरुण जेटली स्टेडियम
18 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई, अरुण जेटली स्टेडियम
1 मार्च: सुपर आठ चरण का मैच, अरुण जेटली स्टेडियम
वानखेड़े स्टेडियम
टी-20 विश्व कप 2026 का मेजबानी मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भी करेगा. इसी मैदान पर भारत ने 2011 में श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था. वानखेड़े स्टेडियम का निर्माण 1974 में हुआ था. टी-20 विश्व कप 2026 के कुल 8 मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे.
7 फरवरी: भारत बनाम अमेरिका, वानखेड़े स्टेडियम
8 फरवरी: इंग्लैंड बनाम नेपाल, वानखेड़े स्टेडियम
11 फरवरी: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, वानखेड़े स्टेडियम
12 फरवरी: नेपाल बनाम इटली, वानखेड़े स्टेडियम
15 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल, वानखेड़े स्टेडियम
17 फरवरी: स्कॉटलैंड बनाम नेपाल, वानखेड़े स्टेडियम
23 फरवरी: सुपर आठ चरण का मैच, वानखेड़े स्टेडियम
5 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल, वानखेड़े स्टेडियम
ईडन गार्डेंस
टी-20 विश्व कप 2026 का मेजबानी करने के लिए ईडन गार्डेंस तैयार है. यह देश का सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम है. इसका निर्माण 1864 में किया गया था. इस स्टेडियम को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है. आपको मालूम हो कि ईडेन गार्डेंस को ही बांग्लादेश के अधिकतर मैचों की मेजबानी करनी थी, लेकिन बाद में बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के कारण उनकी जगह स्कॉटलैंड ने ली.
7 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, ईडन गार्डेंस
9 फरवरी: स्कॉटलैंड बनाम इटली, ईडन गार्डेंस
14 फरवरी: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ईडन गार्डेंस
16 फरवरी: इंग्लैंड बनाम इटली, ईडन गार्डेंस
19 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम इटली, ईडन गार्डेंस
1 मार्च: सुपर आठ चरण का मैच, ईडन गार्डेंस
चेपॉक स्टेडियम
टी-20 विश्व कप 2026 का मेजबानी करने के लिए चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम तैयार है. इस स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच 1934 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. इस स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता करीब 38000 है. टी-20 विश्व कप 2026 के सात मैच इस मैदान पर खेले जाने हैं.
8 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान
10 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम यूएई
13 फरवरी: अमेरिका बनाम नीदरलैंड
15 फरवरी: अमेरिका बनाम नामीबिया
17 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम कनाडा
19 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम कनाडा
26 फरवरी: सुपर आठ चरण का मैच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम
टी-20 विश्व कप 2026 का मेजबानी करने के लिए अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम तैयार है. यह स्टेडियम विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में से एक है. इस स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता एक लाख से अधिक है. इस स्टेडियम में टी-20 विश्व कप 2026 के 6 मुकाबले खेले जाने हैं. इस स्टेडियम में टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भी खेला जा सकता है. यदि पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचती है तो मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा.
9 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडा, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
11 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
14 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
22 फरवरी: सुपर आठ चरण का मैच, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
26 फरवरी: सुपर आठ चरण का मैच, नरेंद्र मोदी स्टेडियम