T20 World Cup 2026: भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया, लगातार चौथी जीत के साथ रफ्तार बरकरार

India vs Netherlands Highlights: भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए नीदरलैंड्स को 17 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली. वहीं, इस हार के साथ नीदरलैंड्स का वर्ल्ड कप सफर समाप्त हो गया.

ind vs ned
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:13 PM IST

T20 World Cup 2026 Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को भारत और नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जहां भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए नीदरलैंड्स को 17 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली. वहीं, इस हार के साथ नीदरलैंड्स का वर्ल्ड कप सफर समाप्त हो गया.

भारत की पहले बल्लेबाजी, दुबे का धमाका
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही. ओपनर अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ईशान किशन भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. एक समय भारत का स्कोर 39/2 था और दबाव साफ नजर आ रहा था.

इसके बाद तिलक वर्मा और कप्तान सूर्या ने पारी संभालने की कोशिश की. तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 34 रन की पारी खेली. मध्यक्रम के बाद असली तूफान आया शिवम दुबे के बल्ले से. शिवम दुबे ने सिर्फ 31 गेंदों में 66 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. हार्दिक पंड्या ने भी 21 गेंदों में 30 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाए.

नीदरलैंड्स का वर्ल्ड कप सफर समाप्त
194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत ठीक-ठाक रही. मैक्स ओ’डॉड ने 35 रन बनाए, लेकिन छठे ओवर में उनका विकेट गिरते ही दबाव बनने लगा. माइकल लेविट भी 51 के कुल स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद बास डी लीडे और कॉलिन एकरमैन के बीच अच्छी साझेदारी हुई, जिससे मुकाबला रोचक बन गया. लेकिन जैसे-जैसे रन रेट बढ़ा, भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया. नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 176 रन ही बना सकी.

वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजों का कमाल
भारत की जीत में गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रही. वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट झटके. शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली.



प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव
इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए गए. कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला, जबकि अक्षर पटेल को आराम देकर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया. यह सुंदर का टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच था. चार मैचों में चार जीत के साथ भारत अब मजबूत दावेदार बनकर उभरा है, जबकि नीदरलैंड्स को इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इसी लय को आगे भी बरकरार रखेगी.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED