T20 World Cup 2026: भारत के साथ मैच नहीं खेलने पर पाकिस्तान के खिलाफ क्या एक्शन ले सकती है ICC? जानें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करने पर पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) एक्शन ले सकती है. आज यानी सोमवार को आईसीसी बोर्ड की वर्चुअल बैठक होने वाली है. इसमें ये तय होगा कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत दी जानी चाहिए या नहीं.

India-Pakistan cricket fans
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है. फैंस इस टूर्नामेंट को लेकर खूब उत्साहित हैं. हालांकि इस टूर्नामेंट को लेकर विवाद भी सुर्खियों में बना हुआ है. पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होने से टूर्नामेंट पर बड़ा असर पड़ेगा. इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन भी ले सकती है. 

एक्शन ले सकती है ICC?
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का ऐलान किया है. हालांकि अभी तक आईसीसी को पाकिस्तान का ऑफिशियल मेल नहीं मिला है. जब पाकिस्तान की तरफ से ऑफिशियली आईसीसी को इसकी जानकारी दी जाएगी तो आईसीसी इसपर कार्रवाई कर सकती है. आईसीसी पाकिस्तान पर जुर्माना लगा सकती है.

PCB के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई-
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी के सूत्रों ने बताया कि पीसीबी ने अभी तक आईसीसी को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी है. लेकिन आधिकारिक घोषणा हो चुकी है तो आईसीसी से कुछ सख्त एक्शन की उम्मीद है. आज यानी सोमवार को आईसीसी बोर्ड की वर्चुअल बैठक होने वाली है. इसमें ये तय होगा कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत दी जानी चाहिए या नहीं.

पाकिस्तान में द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार कर सकते हैं देश-
सूत्र का कहना है कि पाकिस्तान का आईसीसी और बीसीसीआई के साथ न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलने का अनुबंध है, जो बाध्यकारी है. सूत्र का कहना है कि अगर वो बाध्यकारी अनुबंध का उल्लंघन करते हैं तो आईसीसी के सदस्य बोर्ड द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर सकते हैं. अगर वे द्विपक्षीय सीरीज खेलते भी हैं तो इसकी संभावना है कि नतीजों का सभी प्रारूप में आईसीसी की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पाकिस्तान को कोई डब्ल्यूटीसी अंक नहीं मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा आईसीसी पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर बैन लगा सकती है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED