टीम इंडिया ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर कब्जा कर लिया है. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. टीम इंडिया ने तीसरी बार मेंस टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है. इस बार फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और फाइनल में इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. इससे पहले भी जब टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनी थी तो फाइनल मुकाबले में कई बेहतरीन मौके आए थे. चलिए आपको 3 वर्ल्ड कप के फाइनल के सबसे धमाकेदार ओवर का किस्सा बताते हैं.
साल 2007 वर्ल्ड कप के आखिरी ओवर का किस्सा-
साल 2007 में टीम इंडिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था. ये पहला टी20 वर्ल्ड कप था. फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच था. पाकिस्तान को चैंपियन बनने के लिए आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकार थी. पाकिस्तान के पास सिर्फ एक विकेट बचा था. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जोगिंदर शर्मा को गेंद सौंपी. जोगिंदर शर्मा ने पहली गेंद वाइड फेंकी. अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना. जब जोगिंदर ने दूसरी गेंद फेंकी तो मिस्बाह ने छक्का जड़ दिया. अब पाकिस्तान को 4 गेंद पर 6 रनों की जरूरत थी. जीत पाकिस्तान के दरवाजे पर थी. लेकिन तभी जोगिंदर शर्मा ने अगली गेंद डाली. मिस्बाह ने शॉट खेला. लेकिन गेंद हवा में झूल गई. वहां मौजूद श्रीसंत ने कैच कर लिया. इसके साथ ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की पहली चैंपियन बन गई.
2024 वर्ल्ड कप फाइनल का किस्सा-
टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप साल 2024 में जीता था. इस वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से था. फाइनल मुकाबला जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में 16 रन बनाने थे. कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद हार्दि पंड्या को सौंपी. हार्दिक ने पहली गेंद वाइड यॉर्कर डाली. डेविड मिलर ने शॉट लगाया. लेकिन सूर्यकुमार ने बाउंड्री पर कैच पकड़ लिया. हार्दिक की दूसरी गेंद पर कगिसो रबाडा ने 2 रन लिए. तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन बनाए. हार्दिक की चौथी गेंद पर एक रन बना. जबकि 5वीं गेंद पर रबाडा आउट हो गए. आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन बना. इस तरह से टीम इंडिया ने मुकाबला 7 रन से जीत लिया और वर्ल्ड चैंपियन बनी.
2026 वर्ल्ड कप फाइनल का किस्सा-
इस साल टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी. टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. फाइनल में टीम इंडिया ने तूफानी बल्लेबाजी की. लेकिन 15वें ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर कई विकेट गिरने के बाद थम सा गया था. अगले 4 ओवर में काफी कम रन बने. लेकिन आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने तूफानी पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर 250 के पार पहुंचाया. आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने 24 रन बनाए. नीशम की पहली गेंद पर शिवम दुबे का कैच छूट गया. इसके साथ ही चौका भी मिला. इसके बाद शिवम ने लगातार 2 छक्के लगाए. इसके बाद 2 चौके लगाए. इस तरह से टीम इंडिया का स्कोर 255 रन तक पहुंच गया.
ये भी पढ़ें: