Advertisement

फिर दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का दम, भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल आया सामने

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बीसीसीआई ने 3 टी30 मुकाबलों की सीरीज का ऐलान किया. पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला 15 और 17 सिंतबर को खेला जाएगा. सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

Vaibhav Sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के चौके-छक्के जल्द ही एक बार फिर देखने को मिलेंगे. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल सामने आ गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज के शेड्यूल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. जिसमें बताया गया है कि कब और कहां ये मुकाबले खेले जाएंगे.

कब और कहां होंगे टी20 मुकाबले-
अफगानिस्तान और भारत के बीच टी20 मुकाबला सितंबर महीने में खेला जाएगा. ये मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे. दिल्ली वालों के लिए ये सीरीज खास इसलिए है, क्योंकि तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

देखने को मिलेगी सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी-
भारतीय क्रिकेट फैंस को टी20 सीरीज में एक खिलाड़ी का बेसब्री से इंतजार रहता है. उस खिलाड़ी का नाम वैभव सूर्यवंशी है. वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक खेल दिल्ली में देखने को मिलेगा. वैभव सूर्यवंशी रनों की बरसात कर सकते हैं, चौके-छक्के लगा सकते हैं.

टीम इंडिया का पलड़ा भारी-
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 7 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है. जबकि एक मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ है. इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मैच टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया  था. जिसेमं टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया था.

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी-
टीम इंडिया के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 6 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 193 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने आखिरी टी20 सीरीज जिम्बाब्वे में खेली थी. इस सीरीज के 3 मैचों में सूर्यवंशी ने 151 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने एक मैच में सबसे ज्यादा 81 रन बनाए थे. उनका औसत 50.33 का रहा. जबकि स्ट्राइक रेट 196.10 का रहा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement