Virender Sehwag and Sachin Tendulkar (Photo: Social Media)
Virender Sehwag and Sachin Tendulkar (Photo: Social Media)
Indian Players who have Hit the Most Sixes in Test Matches Against Sri Lanka: टीम इंडिया श्रीलंका से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. अभी भारतीय टीम वहां अभ्यास मैच खेल रही है. टेस्ट सीरीज 15 अगस्त 2026 से खेली जाएगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए यह दौरा काफी अहम है. आपको मालूम हो कि यह सीरीज 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है. ऐसे में भारत इस सीरीज को जीत डब्ल्यूटीसी फाइनल की उम्मीद को जिंदा रखना चाहेगा. हम आज आपको इस टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं.
सचिन-सहवाग-रोहित नहीं... सिद्धू हैं पहले स्थान पर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाजों में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग या रोहित शर्मा नहीं हैं बल्कि इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू पहले स्थान पर हैं. श्रीलंका के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू ने 11 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें सिद्धू ने कुल 18 छक्के लगाए हैं. नवजोत सिंह सिद्धू के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं. सहवाग ने 11 मैचों में कुल 15 छक्के लगाए हैं. वीरेंद्र सहवाग के नाम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में 1239 रन हैं.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्के मारने में तीसरे स्थान पर हार्दिक पंड्या हैं. पंड्या श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों में 10 छक्के लगाए हैं. आपको मालूम हो कि सचिन तेंदुलकर भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्के मारने में तीसरे स्थान पर हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने हार्दिक पंड्या से अधिक मैच खेले हैं. सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 25 टेस्ट मैच खेलकर 10 छक्के लगाए थे. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्के लगाने में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं. एमएस धोनी इस देश के खिलाफ टेस्ट मैच में 9 छक्के जड़ चुके हैं. रोहित शर्मा और सौरव गांगुली भी श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर में कुल 9-9 छक्के लगा चुके हैं. रविंद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में 7 छक्के लगाकर 5वें स्थान पर हैं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्के मारने में छठे स्थान पर ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, कपिल देव और विराट कोहली. इन सभी खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में 6-6 छक्के लगाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में विनोद कांबली 5 छक्के और श्रेयस अय्यर 4 छक्के मार चुके हैं.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी
भारत का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में ऐसा है रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी.