ट्राई नेशन ए सीरीज में इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच 17 जून को मुकाबला खेला गया. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त फिल्डिंग की. उन्होंने हवा में उड़कर एक शानदार कैच लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस सूर्यवंशी की फिल्डिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं. इस मुकाबले में इंडिया ए टीम ने अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराया.
सूर्यवंशी ने लपका शानदार कैच-
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी फिल्डिंग से उन आलोचकों को जवाब दे दिया है, जिन्होंने उनकी फिल्डिंग पर सवाल उठाया था. सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच में एक शानदार कैच लपका. इस मुकाबले में अफगानिस्तान के खालिद तनिवल बल्लेबाजी कर रहे थे और गेंदबाजी की जिम्मेदारी भारतीय गेंदबाज अंशुल कंबोज के पास थी. जब अंशुल ने गेंद फेंका तो खालिद ने शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन वहां मौजूद सूर्यवंशी ने फुर्ती दिखाई और हवा में उछलकर शानदार कैच पकड़ा. सूर्यवंशी पहली कोशिश में कैच नहीं पकड़ पाए. लेकिन दूसरी कोशिश में जबरदस्त कैच पकड़ा.
सूर्यवंशी ने बनाए थे 38 रन-
अफगानिस्तान ए के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए. उन्होंने 28 गेंदों में 38 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके लगाए. उन्होंने प्रियांश आर्य के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की.
इंडिया ए ने 101 रन से जीता मुकाबला-
इस मैच में भारत ने 9 विकेट खोकर 319 रन बनाए. इसमें कप्तान तिलक वर्मा ने 59 रन बनाए. जबकि प्रियांश आर्य ने 58 रन और कुमार कुशाग्र ने 58 रनों की पारी खेली. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 36.7 ओवर में सिर्फ 218 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने ये मैच 101 रनों से जीत लिया. इसके साथ ही इंडिया ए के फाइनल में खेलने की उममीदें और भी मजबूत हो गई.
ये भी पढ़ें: