Advertisement

14 गेंद, 3 चौके, एक छक्का... 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ फिर चूक गए वैभव सूर्यवंशी

ट्राई नेशन ए सीरीज में श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के दिग्गज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए और एक छक्का भी लगाया.

Vaibhav Sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:31 PM IST

ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच एक अहम मुकाबला चल रहा है. एक बार फिर इंडिया ए के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए. सूर्यवंशी ने शुरुआत शानदार की. लेकिन इसे लंबी पारी में नहीं बदल पाए. वैभव ने 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. लेकिन पिछली पारी की तरह इस बार भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. सूर्यवंशी की कम स्कोर पर आउट होने का खामियाजा इंडिया ए टीम को भुगतना पड़ा. इंडिया ए की पूरी पारी बिखर गई. टीम 250 रन के आसपास सिमटी नजर आ रही है.

शुरुआत अच्छी, बड़ी पारी में बदलने में फेल-
वैभव सूर्यवंशी के लिए श्रीलंका दौरा कुछ खास नहीं लग रहा है. ट्राई नेशन ए सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में सूर्यवंशी का बल्ला कुछ खास नहीं कर पाया. पहले मैच में 14 रन पर आउट हो गए थे. जबकि दूसरे मैच में थोड़ा बेहतर किया और 44 रन बनाए. लेकिन तीसरे मैच में एक बार फिर अच्छी शुरुआत के बाद भी पारी बड़ी नहीं कर पाए. वैभव ने इस मैच में 14 गेंदों का सामना किया और 21 रन बनाए.

इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 3 चौके लगाए और एक बार गेंद को हवा में सीमा रेखा के बाहर भेजा. सूर्यवंशी ने रफ्तार से रन बनाए. लेकिन इसे बड़ी पार्टी में नहीं बदल पाए.

बिखर गई इंडिया ए टीम-
इंडिया ए टीम का पहला विकेट चौथे ओवर में 29 रन के स्कोर पर गिरा. इसके बाद टीम बिखर गई. अभी स्कोर 39 रन पहुंचा था कि प्रभसिमरन सिंह भी आउट हो गए. उन्होंने 11 रन बनाए. तीसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 91 रन तक पहुंचाया. इस स्कोर पर तिलक वर्मा भी चलते बने. उन्होंने 23 रन बनाए. इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ 27 रन बनाए.

सूर्यांश ने खेली शानदारी पारी-
सूर्यांश ने पारी को संभाल. वो भी भी क्रीज प मौजूद हैं और 55 रन बना लिए हैं. सूर्यांश ने 3 चौके लगाए हैं. उनका साथ विपराज निगम ने दिया. निगम ने भी अर्धशतक बनाया है. इस तरह से इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. अब इंडिया ए का स्कोर 250 रन के करीब पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement