scorecardresearch

Vaibhav Sooryavanshi vs Sachin Tendulkar: वैभव के आगे क्रिकेट के 'भगवान' सचिन के ये 4 बड़े रिकॉर्ड, क्या 20 साल की उम्र से पहले सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे तेंदुलकर के Record?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम में चयन हो गया है. इस चयन के साथ ही वैभव ने सचिन तेंदुलकर के सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के चयन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब तेंदुलकर को चाहने वाले और वैभव के समर्थकों के बीच यह चर्चा हो रही है कि क्या वैभव सूर्यवंशी 20 साल की उम्र से पहले सचिन के उन बड़े रिकॉर्ड्स से आगे निकल पाएंगे, जिन्हें सचिन ने 20 साल का होने से पहले बनाए हैं. आइए क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के ऐसे 4 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi vs Sachin Tendulkar Vaibhav Sooryavanshi vs Sachin Tendulkar

क्रिकेट की दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी की चर्चा हो रही है, वह हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi). आईपीएल 2026 में रनों की बारिश करने का इनाम 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मिला है. वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम में हो गया है. 

वैभव ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 237 की स्ट्राइक रेट से सबसे अधिक 776 रन बनाए थे. वैभव ने इस दौरान सबसे अधिक 72 छक्के भी लगाए थे. वैभव सूर्यवंशी की बेहतरीन बल्लेबाजी को देखते हुए आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है. इस तरह से वैभव सबसे कम उम्र में भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम में चुने जाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सचिन ने 16 साल 205 दिन में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अब तेंदुलकर को चाहने वाले और वैभव के समर्थकों के बीच यह चर्चा हो रही है कि क्या वैभव सूर्यवंशी 20 साल की उम्र से पहले सचिन के उन बड़े रिकॉर्ड्स से आगे निकल पाएंगे, जिन्हें सचिन ने 20 साल का होने से पहले बनाए हैं. आइए क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के ऐसे 4 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.

वैभव की नजरें आयरलैंड दौरे पर
वैभव सूर्यवंशी अभी श्रीलंका में आयोजित ट्राई नेशन सीरीज में इंडिया ए की ओर से मैच खेल रहे हैं. ट्राई नेशन सीरीज में अफगानिस्तान ए और इंडिया ए के बीच खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में 44 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी के सामने अगला बड़ा मंच तैयार है. आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में जगह मिलने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी की नजरें इंटरनेशनल डेब्यू पर टिकी हैं. टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 26 जून और 28 जून 2026 को दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. 

इसी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू होने वाला है. हालांकि इस सीरीज पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि टीम इंडिया को जहां अपने दोनों मैच खेलने हैं, वहां पर हिंसा भड़क गया है. बेलफास्ट में भड़के दंगे के बाद हर किसी की नजर आयरलैंड क्रिकेट के ऊपर टिकी हुई है. फिलहाल यह कन्फर्म नहीं हो पाया है कि भारत और आयरलैंड के बीच खेली जानी वाली दो मैचों की टी-20 सीरीज बेलफास्ट में ही खेली जाएगी या सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैच कहीं और शिफ्ट किया जाएगा. बीसीसीआई और आयरलैंड क्रिकेट इस पूरे मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है. यदि यह सीरीज रद्द होता है तो वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू का इंजतार भी बढ़ जाएगा.

क्या 20 साल की उम्र से पहले सचिन के इन रिकॉर्ड्स को तोड़ पाएंगे वैभव 
1. पांच टेस्ट शतक का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी भले ही भारतीय सीनियर क्रिकेट पुरुष टीम में चयन होने के बाद भारत के लिए सबसे कम उम्र में खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लें, लेकिन वैभव के लिए 20 साल की उम्र से पहले सचिन तेंदुलकर का पांच टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड तोड़ना बहुत बड़ा चैलेंज रहेगा. आपको मालूम हो कि सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला टेस्ट शतक इंग्लैंड के खिलाफ 17 साल और 112 दिन की उम्र में बनाया था. फिर सचिन ने 18 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 148 रन बनाए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 114 रन बनाए थे. सचिन तेंदुलकर ने 20 साल की उम्र के अंदर ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 111 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 165 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. अब देखना है कि वैभव सूर्यवंशी 20 साल की उम्र से पहले सचिन के इस रिकॉर्ड से आगे निकल पाते हैं या नहीं. 

2. सचिन के नाम सबसे कम उम्र में 1000 टेस्ट रन
वैभव सूर्यवंशी व्हाइट-बॉल फॉर्मेंट में बहुत कम उम्र में बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 1000 रन बनाना एक और बड़ी बात है, जिस पर फिलहाल क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का कब्जा है. सचिन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि 19 साल की उम्र में हासिल की थी. देखना है कि वैभव अब सचिन से आगे निकल पाते हैं या नहीं. 

3. सचिन तेंदुलकर विश्व कप खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर विश्व कप खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं. सचिन साल 1992 में सबसे कम उम्र में विश्व कप खेलने वाले भारत के खिलाड़ी बने थे. उस समय सचिन तेंदुलकर की उम्र 18 साल और 304 दिन थी. यदि वैभव सूर्यवंशी साल 2028 में होने वाले टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनते हैं तो वह 17 साल की उम्र में यह उपलब्धि पा सकते हैं. हालांकि जब तक यह उपलब्धि हासिल नहीं होती, तब तक इस पर सचिन तेंदुलकर का ही कब्जा रहेगा. 

4. सचिन यार्कशायर काउंटी के लिए खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी
इंग्लिश घरेलू क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने 1992 में यार्कशायर काउंटी की 129 साल की परंपरा तोड़ते हुए इस काउंट के लिए खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने थे. उस समय सचिन तेंदुलकर के लिए यह बहुत ही बड़ा सम्मान था. सचिन ने 19 साल की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम की थी. अब देखना है कि क्या कोई इंग्लिश काउंटी वैभव सूर्यवंशी को अपने लिए खेलने के लिए आमंत्रित करेगी. क्या वैभव सूर्यवंशी उम्र के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?