Sachin Tendulkar, Vaibhav Sooryavanshi and Sourav Ganguly
Sachin Tendulkar, Vaibhav Sooryavanshi and Sourav Ganguly
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया. आईपीएल के बाद सूर्यवंशी इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं. पहले मैच में उन्होंने कुछ खास नहीं किया. लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 22 गेंदों में 44 रन ठोक दिए. विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते वैभव सूर्यवंशी की हर तरफ चर्चा हो रही है. आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का चयन हुआ है. वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा सकते हैं. अभी ये रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. चलिए आपको बताते हैं कि इंडियन क्रिकेटर के त्रिदेव सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ जब अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे तो वैभव सूर्यवंशी क्या कर रहे थे? उनकी उम्र कितनी थी?
सचिन के संन्यास के समय कितने साल के थे सूर्यवंशी?
सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में 664 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें 200 टेस्ट मैच, 463 वनडे मैच और एक टी20 मैच शामिल है. सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 16 नवंबर 2013 को खेला था. उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने करियर का 200वां टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इस टेस्ट में सचिन ने 74 रन की पारी खेली थी. जबकि वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था.
जब सचिन तेंदुलकर अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे, तब वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 2 साल 7 महीने 20 दिन के थे. सूर्यवंशी उस समय मां की गोद में खेल रहे थे. खड़े होकर चलने की कोशिश कर रहे थे.
जब रिटायर हुए थे सौरभ गांगुली -
सौरभ गांगुली ने टेस्ट करियर में 113 मैच खेले और 7212 रन बनाए. इसमें 16 शतक शामिल हैं. गांगुली ने 311 वनडे मैच खेला है. इसमें उन्होंने 11363 रन बनाए हैं. गांगुली ने वनडे में 22 शतक लगाए हैं. सौरभ गांगुली ने अपना आखिरी क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2008 में खेला था. उस समय वैभव सूर्यवंशी का जन्म भी नहीं हुआ था.
जब राहुल द्रविड़ हुए थे रिटायर-
द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने आखिरी इंटरनेशनल क्रिकेट साल 2012 में खेला था. उन्होंने आखिरी क्रिकेट टेस्ट मैच के तौर पर खेला था. ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला गया था. द्रविड़ का टी20 और वनडे करियर साल 2011 में ही खत्म हो गया था. जब राहुल द्रविड़ अपना आखिरी इंटनेशनल क्रिकेट मैच खेल रहे थे तो वैभव सूर्यवंशी महज 10 महीने के थे. वो अपनी मां की गोद में थे.
ये भी पढ़ें: